• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

खीमेल में बिजली पोल पर झुलसा कर्मचारीः बिजली आपूर्ति चालू होने से लगा करंट

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 8, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

फालना-फालना के खीमेल में बिजली के पोल पर काम कर रहे एक कर्मचारी को करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। यह घटना शट डाउन के बावजूद अचानक बिजली आपूर्ति बहाल होने के कारण हुई। घायल कर्मचारी पवन सैन को जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा 4 जून 2026 को दोपहर 12:18 बजे खीमेल स्थित गुज़रों की ढाणी में हुआ।खीमेल जीएसएस के नीचे काम कर रहा था

बिरजू कुमार सैन, निवासी ललासरी, डीडवाना-कुचामन ने फालना पुलिस थाने में इस संबंध में एक लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका भतीजा पवन सैन दुषाद इलेक्ट्रिकल कंपनी (RDSS) में कार्यरत था और खीमेल G.S.S. के नीचे काम कर रहा था।

बिजली पोल पर काम कर रहे थे

रिपोर्ट के अनुसार, FRT कर्मचारी सुरेश कुमार ने लाइनमैन रोहित कुमार से फोन पर शटडाउन लिया था। पवन सैन और एक अन्य FRT कर्मचारी उस समय विद्युत पोल पर काम कर रहे थे।

इसी दौरान, बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक विद्युत आपूर्ति चालू कर दी गई। इससे पवन सैन करंट की चपेट में आ गया और पोल से नीचे गिर गया।

गंभीर हालत में पाली रेफर

हादसे के बाद सुरेश कुमार, महेंद्र काजला और संजय गहलोत ने पवन सैन को तुरंत रानी पीएचसी पहुंचाया। वहां से उसे पाली रेफर किया गया और बाद में जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। बिरजू कुमार सैन ने विद्युत विभाग और संबंधित दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की

Previous Post

पाली-भाई-भतीजे शोरूम से ले गए सवा करोड़ की ज्वेलरीः मांगा तो लौटाने से किया इनकार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Next Post

को-ऑपरेटिव बैंक में शासन सचिव ने ली बैठकः जन औषधि केंद्र के लिए दुकानें आवंटित करने के दिए निर्देश

Next Post

को-ऑपरेटिव बैंक में शासन सचिव ने ली बैठकः जन औषधि केंद्र के लिए दुकानें आवंटित करने के दिए निर्देश

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page