• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-भाई-भतीजे शोरूम से ले गए सवा करोड़ की ज्वेलरीः मांगा तो लौटाने से किया इनकार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 8, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली शहर के एक ज्वेलरी शॉप से करीब 1.29 करोड़ का 865 ग्राम सोना चोरी होने का मामला सामने आया है। शोरूम के मालिक ने चोरी का आरोप अपने ही रिश्तेदारों पर लगाया है। पीड़ित का कहना है कि उसके बाद घटना का सीसीटीवी भी है। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली थानाधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि 5 जून को सुरेश सोनी ने रिपोर्ट दी। उसने बताया कि उदयपुरिया बाजार में उसकी सोने-चांदी के गहनों की शॉप है। वहां उसका भतीजा अंगद भी काम करता है। 13 मई को कॉलेज रोड पर उनके बेटे की ज्वेलरी शॉप पर सुंदरकांड का पाठ था, ऐसे में पूरा परिवार वहां व्यस्त था।

इसी दिन शाम करीब 4 बजे उनका भतीजा अंगद और स्टाफ गोरधन दुकान पर थे। शाम करीब 5 बजे उनका भाई ओमप्रकाश शॉप पर आया, जहां उसके भतीजे अंगद ने उनके कहने पर शॉप पर रखे करीब 865 ग्राम सोने के जेवर बैग में भरकर अपनी स्कूटी पर रखकर ले गया। इस सोने की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1.29 करोड़ है।

पीड़ित ने बताया कि यह सारी घटना शॉप में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। इसकी जानकारी मुनीम हंसराज ने उन्हें दी। तब मैंने अंगद और ओमप्रकाश से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वे सारे गहने दुकान में लाकर रख देंगे। लेकिन फिर 19 मई को गहने लौटाने से साफ इंकार कर दिया।

इसके बाद थाने में रिपोर्ट दी, जिसके बाद मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

पढे आज सोमवार का आपका राशिफ़ल

Next Post

खीमेल में बिजली पोल पर झुलसा कर्मचारीः बिजली आपूर्ति चालू होने से लगा करंट

Next Post

खीमेल में बिजली पोल पर झुलसा कर्मचारीः बिजली आपूर्ति चालू होने से लगा करंट

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page