PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही, किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व गोमाराम चौधरी उप अधीक्षक पुलिस वृत आबुपर्वत के निकटतम सुपरविजन में हरचन्द देवासी नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना आबुरोड शहर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर चोरी करने वाले विधि से संघर्षरत बालक को निरूद्ध कर चोरी की मोटरसाईकिल को बरामद किया गया।
घटना विवरणः-दिनांक 13.12.2025 को प्राथी मनोहरसिंह ने एक लिखित रिपोर्ट पेश की कि मेरी मोटरसाईकिल हिरो होण्डा स्पलेण्डर प्लस नम्बर आरजे-24-एससी-8905 को दिनांक 29.11.2025 को इण्डस बैंक के बाहर, शांतिकुंज के पास आबूरोड से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया वगैरा रिपार्ट पर प्रकरण संख्या 159 दिनांक 05.05.2026 मामला धारा 303 (2) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
घटना करने वाले मुल्जिमान की तलाश हेतु विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा पुलिस कार्यवाहीः-प्रकरण को गम्भीरता से लेते थानाधिकारी आबूरोड शहर के नेतृत्व में एक घटनास्थल, घघटनास्थल के आसपास व मुल्जिमान के आने व जाने के सम्भावित रास्तों में लगे कई सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गये। खास मुखाबिर की सूचना से चोरी गई मोटरसाईकिल को दौराने नाकाबंदी विधि से संघर्षरत बालक को मोटरसाईकिल सहित दस्तयाब कर बाद पूछताछ के विधि से संघर्षरत बालक ने दिनांक 29.11.2025 को इण्डस बैंक के आगे, शांतिकुंज के पास आबूरोड से होण्डा स्पलेण्डर प्लस नम्बर आरजे-24-एससी-8905 को चोरी करना बताया व मोटरसाईकिल को बरामद कर विधि से संघर्षरत बालक को जरिये फर्द संरक्षण के निरूद्ध कर बाल सुधार गृह सिरोही में जमा करवाया गया।
तरीका वारदातः विधि से संघर्षरत बालक जो नजदीकी शहर व आस-पास के गांव में घुमता रहता है और अधिकतर हिरो/होण्डा कम्पनी/एक्टीवा की अच्छी मोटरसाईकिलों को देखकर मास्टर चाबी से मोटरसाईकिल का लॉक खोलकर चोरी कर भाग जाता है जो अपने सुविधानुसार मोटरसाईकिलो को छिपाकर रखता है और कोई ग्राहक मिलते ही तुरन्त सस्ते भाव मे बेच देता है।
पुलिस टीमः-
1 अनिल कुमार स.उ.नि. पुलिस थाना आबूरोड शहर।
2 ओमप्रकाश कानि. 340 पुलिस थाना आबूरोड शहर।(विशेष भूमिका)
3राजूराम कानि. 712 पुलिस थाना आबूरोड शहर।
4 निकेशसिंह कानि. 918 पुलिस थाना आबूरोड शहर।


