PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
चकी गली में वोल्टेज की भारी कमी का निकला हल,जनप्रतिनिधियों द्वारा कैबिनेट मंत्री की शिकायत के बाद प्रयास लाए रंग
तखतगढ 6 जून (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ कस्बे की चक्की गली में इन दिनों भीषण गर्मी के दौरान भी लंबे समय से वोल्टेज की भारी कमी के कारण लोगों के घरों में पंखे कूलर भी मात दे रहे थे। जिस कारण आमजन को भीषण गर्मी में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
31 मई को तखतगढ़ दौरे पर रहे कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत से पूर्व पार्षद महेश रावल एवं एडवोकेट मुकेश सुथार द्वारा शिकायत करने के बाद प्रयास लाए रंग । और चक्की गली के आधे हिस्से में कम वोल्टेज की समस्या का समाधान हो चुका है। विघुत विभाग द्वारा कुछ कनेक्शनो के फेज चेंज कर वोल्टेज की समस्या का समाधान कर आमजन को बड़ी राहत दी है।

