• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली 35 फीट से नीचे गिरा मजदूर, मौतः फैक्ट्री में वेल्डिंग कर रहा था, इसी महीने आया था काम पर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 6, 2026
in Local
0
पाली 35 फीट से नीचे गिरा मजदूर, मौतः फैक्ट्री में वेल्डिंग कर रहा था, इसी महीने आया था काम पर

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली जिले के गुंदोज गांव स्थित एक ऑयल फैक्ट्री में काम के दौरान हुए हादसे में मजदूर (20) की मौत हो गई। युवक फैक्ट्री में ऊंचाई पर वेल्डिंग का काम कर रहा था, तभी उसका पैर फिसल गया और वह करीब 35 से 40 फीट नीचे गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसे पाली के बांगड़ हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।वेल्डिंग के दौरान हुआ हादसा

गुंदोज चौकी प्रभारी समुंद्रसिंह ने बताया कि मृतक की पहचान मेहंदी हसन (20) पुत्र रफीक अहमद निवासी नवाबगंज, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मेहंदी हसन इसी महीने काम की तलाश में पाली आया था और गुंदोज स्थित ऑयल फैक्ट्री में मजदूरी कर रहा था।

शुक्रवार को वह फैक्ट्री में करीब 35 से 40 फीट ऊंचाई पर चढ़कर वेल्डिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं।

उपचार के दौरान तोड़ा दम

हादसे के बाद फैक्ट्री में मौजूद अन्य श्रमिकों और कर्मचारियों ने घायल युवक को तत्काल पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा

पुलिस ने शनिवार को बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की गई।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की जानकारी पुलिस और मृतक के साथ काम करने वाले साथियों ने उसके परिजनों को दी। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Previous Post

पाली- अन्तर्राज्यीय नकबजन गरासिया गैंग के मुख्य सरगना कैलाश गरासिया सहित पिंडवाड़ा क्षेत्र के 04 सदस्य गिरफ्तार, पाली उदयपुर मेहसाणा, पालनपुर में की दर्जनों वारदात

Next Post

आबुरोड-बाइक सवार 3 बदमाशों ने छात्र का मोबाइल छीना

Next Post
आबुरोड-बाइक सवार 3 बदमाशों ने छात्र का मोबाइल छीना

आबुरोड-बाइक सवार 3 बदमाशों ने छात्र का मोबाइल छीना

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page