PALI SIROHI ONLINE
पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन IPS जिला पाली ने बताया कि निशान्त भारद्वाज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली व रतनाराम देवासी उप अधीक्षक पुलिस वृत्त सोजत व अर्जुनसिहं आरपीएस (प्रो.) सोजत के निकटतम सुपरविजन में नगजबनी, मोटरसाईकिल चोरी की वारदातों व जघन्य अपराधों की रोकथाम व वाछिंत अपराधियों की धरपकड एवं जिला पाली को अपराध मुक्त करने हेतू भंवरलाल नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना शिवपुरा, देवेन्द्रसिहं नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सोजत सिटी व हनुवंत सिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर की विशेष टीम का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
गठित टीम के प्रयास
उक्त संयुक्त गठित टीम द्वारा द्वारा दिनांक 04-05.06.2026 की रात्रि में सरहद बागावास हल्का पुलिस थाना सोजतसिटी से अन्तर्राज्यीय नकबजन गैंग के 04 सदस्यों को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। जिनको पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर के नकबजनी के प्रकरण संख्या 88/26 में गिरफ्तार किया जाकर अनुसंधान अधिकारी व विशेष टीम द्वारा गहनता से पुछताछ की जा रही हैं। अब तक तकनिकी व मनोवैज्ञानिक पुछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि उक्त गैंग के सदस्यों द्वारा जिला पाली के पाली शहर, फालना, खिवांडा, सादडी, बाली, नाणा, सुमेरपुर, सांडेराव, गुडा एन्दला, पिडवाडा, जिला सिरोही के पिंडवाडा, कस्बा सिरोही, जिला उदयपुर के कस्बा गोगुन्दा तथा गुजरात राज्य के पालनपुर व मेहसाणा में करीब 02 दर्जन चोरी व नकबजनी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।
तरीका वारदात
पुछताछ के दौरान उक्त गैंग के सदस्यों ने बताया कि पहले रात्रि में मोटर साईकिल चोरी कर 3-4 सदस्य चोरी की मोटरसाईकिल पर बैठकर रात्रि में सुने मकानो की रैकी कर नकबजनी व चोरी की वारदातों को अंजाम देते है तथा पीछा करने पर चोरी की मोटर साईकिल को छोडकर भाग जाते है।
गठित टीमः-
01.कानाराम सउनि पुलिस थाना सोजत सिटी ।
02. गौतम आचार्य राउनि, प्रभारी साईबर सैल पाली
03.किशनलाल सउनि पुलिस थाना शिवपुरा (सराहनिय भुमिका)04. रामनिवास सउनि पुलिस थाना शिवपुरा ।
05. ओमप्रकाश सउनि पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर।
06. महिपाल कानि. 27 पुलिस थाना सोजत सिटी
07. जेठूसिहं कानि. 581 पुलिस थाना सोजत सिटी
08. किशोर कुमार कानि. 1326 पुलिस थाना सोजत सिटी
09. सुनील कुमार कानि. 379 पुलिस थाना सोजतसिटी
10. देवकरण कानि. 1494 पुलिस थाना शिवपुरा 11.संतराम मीणा कानि. 1337 वृत कार्यालय बाली।
12. संजीव कानि. 1163 पुलिस थाना शिवपुरा
13. सुरज चौधरी कानि. 1488 पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर।
➤ गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता व विरूद्ध दर्ज प्रकरण :-
1.कैलाश पुत्र देवाराम उम्र 22 साल निवासी हिंगोरिया फली, मालव पुलिस थाना पिंडवाडा जिला सिरोही
2.विष्णु पुत्र आशाराम उम्र 20 साल निवासी नाडी फली, मालव, पुलिस थाना पिंडवाडा जिला सिरोही
3.गोराराम पुत्र जीवाराम उम्र 20 साल निवासी आमली फली पुलिस थाना पिंडवाडा जिला सिरोही
4 चुन्नीलाल उर्फ चिन्टू पुत्र भगाराम उम्र 19 साल निवासी जहमा फली आमली, पुलिस थाना पिंडवाडा जिला सिरोही

