PALI SIROHI ONLINE
रेवदर-रेवदर में कुछ दिन पहले आई तेज आंधी-तूफान में पेड़ गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज पालनपुर में चल रहा है। जानकारी के अनुसार मीठन निवासी प्रकाश कुमार मेघवाल शाम घर से कृषि कुएं पर फसल की निगरानी के लिए गया था।
मध्यरात्रि तेज आंधी-तूफान आया। पेड़ टूटकर प्रकाश पर गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी व बेहोश हो गया। सुबह देर तक घर नहीं लौटने पर उसका भाई कुएं पर पहुंचा। प्रकाश बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। परिजन उसे एंबुलेंस से रेवदर सरकारी अस्पताल ले गए। वहां से उसे पालनपुर रेफर कर दिया गया। पालनपुर में युवक का इलाज जारी है।


