• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-नया खेडा मे पुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर में घुसकर मारपीट,3 घायल,2 गंभीर घायल सुमेरपुर रेफर

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 6, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

नया खेडा मे पुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप, घर में घुसकर मारपीट;

जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप, तीन घायलों मे दो गंभीर घायल को सुमेरपुर रेफर,

तखतगढ़, 6 जून (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ थाना क्षेत्र के नया खेड़ा गांव में करीब एक माह पुराने विवाद ने शुक्रवार रात फिर हिंसक रूप ले लिया। पीडितों का आरोप है कि गांव निवासी दशरथ सिंह और जीतू सिंह ने पीराराम मेघवाल के घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। घटना में पीराराम मेघवाल (65), संतोष कुमारी (25) और दुर्गा देवी (60) घायल हो गए।
घायलों ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपित शराब के नशे में उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। विरोध करने पर उन्होंने लोहे की सरिया से हमला कर दिया। हमले में संतोष कुमारी के हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जबकि पीराराम मेघवाल और दुर्गा देवी को भी गंभीर चोटें आईं।


सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतगढ़ लाया गया। यहां डॉ. अनूप कुमार राजपुरोहित ने प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को सुमेरपुर रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही तखतगढ़ पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने बताया कि पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बाइट: घायल पीराराम मेघवाल, निवासी नया खेड़ा गांव।

Previous Post

सुमेरपुर मंडी में किराणा घी,तेल,दाले,अनाज भाव पढे

Next Post

रेवदर-आंधी से पेड़ गिरा, किसान के सिर में गंभीर चोट, पालनपुर रेफर

Next Post
रेवदर-आंधी से पेड़ गिरा, किसान के सिर में गंभीर चोट, पालनपुर रेफर

रेवदर-आंधी से पेड़ गिरा, किसान के सिर में गंभीर चोट, पालनपुर रेफर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page