PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व मुकेश कुमार चौधरी, वृताधिकारी वृत रेवदर के निकट सुपरविजन में भवानीसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना कालन्द्री के नेतृत्व में गठित टीम श्री घेवरचन्द स.उ.नि. मय् जाब्ता द्वारा दिनांक 05.06.2026 को दौराने गश्त मुखबीर सूचना पर कालन्द्री नवोदय विधालय से कच्ची रोड कालन्द्री पहुंच एक वाहन टी.वी.एस. मोटरसाईकिल आरजे-24-एसएल-0421 पर अवैध देशी शराब कुल 60 पव्वे को बरामद कर मोटरसाईकिल को जब्त कर अभियुक्त श्यामदास को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम अनुसधान जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-श्यामदास पुत्र गवरा दास जाति वैष्णव उम्र 71 साल पेशा मजदुरी निवासी कुम्हारो का वास कालन्द्री पुलिस थाना कालन्द्री जिला सिरोही।
पुलिस टीमः-
1. भवानीसिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना कालन्द्री।
2. घेवरचन्द सउनि पुलिस थाना कालन्द्री।
3. मोतीराम कानि न 569 पुलिस थाना कालन्द्री।
4. भीखाराम कानि 279 पुलिस थाना कालन्द्री

