PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्रसिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा जिले में चोरी, लूट, डकैती आदि सम्पति सम्बंधी वारदात का खुलासा करने व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व गोमाराम वृताधिकारी वृत आबूपर्वत के निकटतम सुपरविजन में लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा सातंपुर आबूरोड में स्थित दुकान में 23.05.2026 की रात्री में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए वारदात करने वाले दो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया।
घटनाः प्रार्थी श्री प्रताप कुमार पुत्र सोमाजी जाति कुम्हार निवासी कुम्हारा मोहल्ला सांतपुर पुलिस थाना रीको आबूरोड जिला सिरोही ने एक रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 23.05.2026 की रात्री को मेरी दुकान का हमेशा की तरह ताला लगाकर गया दिनांक 24.05.2026 को सुबह आकर देखा तो मेरी दुकान का ताला टुटा हुआ पाया तथा दुकान में देखा दुकान से फ्रीज, गैस की टंकी, चुल्हा, पानी की मोटर, छत पंखा व दुकान का प्रचुनी सामान व रोकड रुपये की चोरी होना पाया गया इस घटना के सम्बंध में प्रकरण दर्ज कर अज्ञात मुल्जिमों की तलाश शुरू की गई।
पुलिस कार्यवाहीः नकबजनी की बड़ी वारदात को गम्भीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा वारदात का खुलासा करने हेतु विशेष निर्देश दिये गये। वारदात को ट्रेस आऊट करने के लिए थानाधिकारी आबूरोड रीको के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम दावारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य संकलित किये गये। घटनास्थल के आस-पास में रहने वाले अनेक लोगों से पूछताछ की गई। घटना के बाद से लगातार पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास से सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चैक करने शुरू किये जाकर अलग-अलग जगहों पर हजारों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गये तथा घटनास्थल एवं अलग-अलग जगहों से तकनीकी डाटा संकलित कर गहनतापूर्वक विश्लेषण किया गया। सीटीटीवी फुटेज व तकनीकी डाटा के विश्लेषण से सामने आये संदिग्ध लोगों को चिन्हित कर पहचान सुनिश्चत की गई। संदिग्ध पाये गये लोगों की गतिविधी पर गोपनीय तरीके से निगरानी रखी गई। घटना करने वाले अपराधी के बारे में जानकारी हेतु मुखबीर मामूर कर आसूचना संकलित की गई। पुलिस टीम द्वारा घटना के बाद से ही रात-दिन एक करते हुए लगातार कठोर मेहनत करते हुए प्रकरण की वारदात करने वाले मुल्जिम को अथक प्रयास से ट्रेस आऊट किया गया। आरोपीयो को नामजद कर डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। व अभियुक्तो से पास चोरी की पाई गई दो पल्सर मोटरसाईकल को जब्त की गई।
तरीका वारदातः मुल्जिमो ने अपने दोस्तो के साथ मिलकर चोरी की मोटरसाईकल का उपयोग करते हुये दिनांक 23.05.2026 को प्रार्थी दुकान बंद कर घर गया व पिछे से अभियुक्तो ने दुकान का ताला तोडकर अन्दर घुस कर उक्त नकबजनी की वारदात करना स्वीकार किया है।
नाम पता मुल्जिम
1. प्रकाश कुमार पुत्र भजाराम जाति ग्रासीया उम्र 20 वर्ष निवासी दुनाकाकर क्यारिया पुलिस थाना आबूरोड़ सदर जिला सिरोही
2. जितेन्द्र कुमार पुत्र खेताराम जाति ग्रासीया उम्र 21 वर्ष निवासी कोटबिया फली रेडवा कलां पुलिस थाना आबूरोड़ सदर जिला सिरोही
पुलिस टीम
1. लक्ष्मणसिंह चम्पावत पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड रीको
2. केसाराम सउनि पुलिस थाना आबूरोड रीको
3. विजयसिंह कानि.न.72 पुलिस थाना आबूरोड रीको
4. राजवीरसिंह कानि.न. 1011 पुलिस थाना आबूरोड रीको
5. मेहुल कानि नं 126 पुलिस थाना रीको आबूरोड़
6. भुपेश कुमार कानि नं 965 पुलिस थाना रीको आबूरोड

