PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के द्वारा चलाये जा रहे वांछित अपराधियों की धर पकड अभियान के तहत किशोर सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व मुकेश कुमार चौधरी, वृताधिकारी वृत सिरोही के निकट सुपरविजन में भवानी सिंह निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना कालन्द्री के नेतृत्व में जाब्ते द्वारा दिनांक 02.06.2026 को सिलदर गांव से प्रार्थी के बेग में 2 लाख रूपये व 1 लाख रूपये प्रार्थी के फोन से निकाल कर व मोबाईल अप्रार्थीगण चोरी कर ले गये है। वगैरा रिपोर्ट प्रकरण संख्या 69 दिनांक 03.06.2026 धारा 303 (2)306 बीएनएस पुलिस थाना कालन्द्री दर्ज कर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर व रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य, मानवीय आसूचना संकलित की गई। मुखबीरानों से प्राप्त सूचनाओं का विश्लेषण किया जाकर अलग अलग टीमों का गठन कर जयपुर से एक बालअपचारी को डिटेन किया गया तथा एक अभियुक्त नरसी मीणा पुत्र रतीरामजी को दस्तयाब किया जाकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की जाकर अपराध कारित करना स्वीकार करने पर गिरफ्तार किया गया है। मुल्जिम से हल्का थाना क्षेत्र एवं जिला सिरोही में घटित चोरी की घटनाओं के बारे में विस्तृत पूछताछ एवं उनके साथियो एवं उनके नेटवर्क के बारे मे अनुसंधान किया जा रहा है गिरफ्तार मुल्जिम से चोरी हुए मोबाईल को बरामद किया गया तथा रूपये की बरामदगी के प्रयास जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तः नरसी मीणा पुत्र रतीरामजी जाति रावत मीणा उम्र 20 साल पैशा मजदुरी निवासी डोमई पुलिस थाना सरमधुरा जिला धौलपुर।
पुलिस टीमः-
1.भवानीसिंह निपु थानाधिकारी पुलिस थाना कालन्द्री।
2.खीमसिंह सउनि पुलिस थाना कालन्द्री।
3. नेहपालसिंह कानि न 16 पुलिस थाना कालन्द्री।
4. शिवलाल कानि न 467 पुलिस थाना कालन्द्री।
5. महेन्द्र राणा कानि न 1047 पुलिस थाना कालन्द्री।
6. हिमाशु कुमार कानि न 619 पुलिस थाना कालन्द्री।
