• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

राज्य स्तरीय जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में पाली ने दो मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 5, 2026
in Local
0
राज्य स्तरीय जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में पाली ने दो मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

PALI SIROHI ONLINE

16वीं राज्य स्तरीय जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले
**पाली टीम ने दो मैच जीत कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।**  हनुमानगढ़, अलवर, जयपुर, भीलवाड़ा, धौलपुर और टोंक ने दर्ज की जीत
पाली, 5 जून। पुलिस लाइन मैदान, पाली में आयोजित 16वीं राज्य स्तरीय जूनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, फिटनेस और जुझारूपन का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अध्यक्ष महिपाल सिंह निम्बाडा व सचिव सत्यनारायण सिंह पुनाडिया ने बताया कि आज के अतिथि महावीर सिंह सुकरलाई, जोगाराम सोलंकी, जीवराज बोराणा, मदन सिंह जागरवाल, भंवर राव, ताराचन्द चन्दनानी रहे।दिनभर चले मुकाबलों में पाली, हनुमानगढ़, अलवर, जयपुर, भीलवाड़ा, धौलपुर और टोंक की टीमों ने प्रभावशाली जीत दर्ज कर अगले दौर की ओर मजबूत कदम बढ़ाए।

दिन के प्रमुख मुकाबले में मेजबान पाली ने बेहतरीन तालमेल और अनुशासित खेल का प्रदर्शन करते हुए  कही वर्षों बाद क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया बारां को 2-0 से पराजित किया। मैच के दौरान पाली के खिलाड़ियों ने आक्रमण और रक्षा दोनों विभागों में संतुलित खेल दिखाया। टीम ने पहले हाफ में बढ़त बनाकर दबाव कायम रखा तथा दूसरे हाफ में एक और गोल दागकर जीत सुनिश्चित की।

दूसरे मुकाबले में हनुमानगढ़ ने एकतरफा खेल का प्रदर्शन करते हुए राजसमंद को 8-0 के बड़े अंतर से शिकस्त दी। हनुमानगढ़ के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और लगातार गोल कर प्रतिद्वंद्वी टीम को कोई मौका नहीं दिया। टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ियों ने शानदार संयोजन और तेज गति से खेलते हुए दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
अलवर ने सिरोही को 9-0 से हराकर, पाली  ने बाड़मेर को 2-0 से हराया, प्रतियोगिता की सबसे बड़ी जीतों में से एक दर्ज की। अलवर के खिलाड़ियों ने पूरे मैच में विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा और गोलों की झड़ी लगा दी।

एक अन्य मुकाबले में जयपुर ने नागौर को 5-2 से पराजित किया। जयपुर की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत हासिल की।
भीलवाड़ा ने चूरू को 4-1 से हराकर अगले दौर में अपनी दावेदारी मजबूत की, जबकि धौलपुर ने अजमेर को 3-1 से पराजित किया।

दिन का सबसे रोमांचक मुकाबला टोंक और उदयपुर के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने अंतिम मिनटों तक संघर्षपूर्ण खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन टोंक ने अपने अवसरों का बेहतर लाभ उठाते हुए 2-1 से जीत दर्ज की। मुकाबले में खिलाड़ियों की रणनीति, फिटनेस और खेल भावना देखने लायक रही।

प्रतियोगिता में भाग ले रही विभिन्न जिला टीमों के खिलाड़ियों ने उच्च स्तरीय खेल कौशल का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने भी उत्साहपूर्वक खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी मुकाबलों में और भी कड़े एवं रोमांचक संघर्ष देखने को मिलेंगे।

प्रतियोगिता के सफल संचालन पर   हॉकी राजस्थान के अध्यक्ष अरुण कुमार सारस्वत तथा हॉकी पाली के अध्यक्ष महिपाल सिंह निम्बाड़ा लगातार नजर बनाए हुए हैं। साथ ही हाॅकी पाली के अध्यक्ष कि और

**बेस्ट प्रर्दशन करने वाले खिलाड़ी को एक हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जा रहा है**।      

  प्रतियोगिता के आयोजन एवं संचालन में विजय कच्छावाह, दीपक सोलंकी, गजेंद्र सिंह खींची, सिद्धार्थ गौर, धीरज पंवार, निशांत, सौरभ, लोकेश मीणा, सुमेर सिंह, अनुराग, मोरगेट हिंदुस्तानी, प्रदीप सिंह नरुका, चंद्रेश शर्मा तथा कैलाश लामोरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं हॉकी पाली के पदाधिकारियों, कोचों एवं स्वयंसेवकों ने भी आयोजन को सफल बनाने में भरपूर सहयोग प्रदान कर रहे हैं

Previous Post

आरसीडीएफ एवं जिला दुग्ध संघों की खाली पड़ी भूमि पर होगा सघन वृक्षारोपण-डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने जयपुर डेयरी से किया अभियान का शुभारंभ

Next Post

सिलदर गांव में हुई चोरी का पर्दाफाश,एक बालअपचारी डिटेन,एक गिरफ्तार

Next Post
सिलदर गांव में हुई चोरी का पर्दाफाश,एक बालअपचारी डिटेन,एक गिरफ्तार

सिलदर गांव में हुई चोरी का पर्दाफाश,एक बालअपचारी डिटेन,एक गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page