PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
बलाना में जानलेवा हमले के 3 आरोपीयो की दो दिन रिमांड समाप्त भेजा जेल
तखतगढ 5 जून (खीमाराम मेवाडा) 9 मेई को बलाना गांव में 4 युवको पर लोहे के सरियो से जानलेवा हमले के मामले मे गिरफ्तार किए गए तीनो हमलवारो को पुलिस ने शुक्रवार को दो दिन की रिमांड अवधि समाप्त होने पर तीनो को सक्षम न्यायालय सुमेरपुर मे पेश करने पर न्यायालय ने तीनो को जेल भेजने के आदेश दिए। पुलिस अब अन्य आरोपीयो की गिरफ्तारी के प्रयास मे जुटी हुई है। मामले के जाच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक गोपाल सिंह ने बताया की क्षेत्र के बलाना गांव में 9 मई को चार युवको पर हुए बहुचर्चित जानलेवा हमला प्रकरण में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी रमेश कुमार पुत्र हिमताराम मीणा, सुरेश कुमार पुत्र शेषाराम मीणा व कांतिलाल पुत्र रंगनाराम मीणा निवासीगण दूजाना को गिरफ्तार किए थे।
और बुधवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने पर न्यायालय के आदेश पर तीनो को पुलिस अभिरक्षा मे रखे थे। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस तीनो से घटना पुछताछ करने पर तीनो ने अपना जुमॅ कबुल किया । शुक्रवार को उनके रिमांड अवधि समाप्त होने पर न्यायालय के आदेश पर तीनो को जेल भेज दिए गए पुलिस अब अन्य आरोपीयो की गिरफ्तारी के लिए प्रयास मे जुटी हुई है। जो जल्द पकडे जाएगे।

