• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

आबूपर्वत में हुई हत्या का पर्दाफाश, हत्या के 04 आरोपी गिरफ्तार, 1 आरोपी को सेवाडी से पकड़ा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 18, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/पिन्टू अग्रवाल

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक, सिरोही द्वारा घटना हत्या जैसे जघन्य अपराध की होने से घटना को गम्भीरता से लेते हुए किशोर सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिरोही व गोमा राम, वृताधिकारी आबूपर्वत के निकटतम सुपरविजन में दलपत सिंह राठौड़, पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना आबूपर्वत के नेतृत्व में 4 पुलिस टीमें गठित की गई जिनमें एक टीम द्वारा करीब 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर फुटेज प्राप्त किये गये, एक टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के जरिये तलाश प्रारम्भ की गई, एक टीम द्वारा अभियुक्तों के निवास स्थान एवं संभावित ठिकानों पर दबीश दी गई एवं एक टीम को अभियुक्तों के आबूपर्वत से बाहर संभावित ठिकानों पर दबीश देने हेतु रवाना किया गया।

घटना विवरणः- प्रार्थी हर्ष पुत्र राजू जाति भील निवासी सीतावन आबूपर्वत ने जरियेमहावीर कुमार के दिनांक 14.3.2026 को एक रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 13.3.2026 को रात्रि में करीब 11.30 बजे मुझे व मेरे साथी अजय और करण को साहिल बेरवाल पुत्र सागर बेरवाल निवासी इन्द्रा कॉलोनी आबूपर्वत ने फोन करके बातचीत के लिये बुलाया था, हम वहां बातचीत कर ही रहे थे कि तभी अचानक पीछे से इन्द्रा कॉलोनी के लडको ने हमारे पर हमला कर दिया जिस पर हम जान बचाकर भागे लेकिन होटल सम्राट और होटल महाराजा के बीच उन लोगों ने हमें घेर लिया, इस दौरान अच्छू उर्फ अश्विन, सागर डूडिया और विक्रम उर्फ चच्चू ने तलवार से हमला कर दिया जिससे अजय उर्फ अज्जु की गर्दन पर तलवार लगने से वह वहीं गिर गया, करण पर भी तलवार से बहुत बुरी तरह हमला किया गया. मुझे भी बुरी तरह पीटा। हम सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने अजय उर्फ अज्जु को मृत घोषित कर दिया, करण की हालत गंभीर होने से उसे रेफर कर दिया। हमलावरों के नाम इस प्रकार है-विक्रम उर्फ चच्चू, सागर डूडिया, अश्विन, दीपक उर्फ कालू, साहिल बेरवाल, समीर, अर्जुन, पवन, हर्ष, सुधीर पाण्डेय इनके अलावा भी इनके साथ लोग थे जिनके नाम अभी ज्ञात नहीं है। वगैरा रिपोर्ट पर मुकदमा संख्या 31 दिनांक 14.3.2026 मामला धारा 191(2), 191(3), 109(1), 103(1), 115(2) बीएनएस व धारा 4/25 आर्म्स एक्ट एवं धारा 3(2) (v). (va) एससी/एसटी एक्ट मे दर्ज कर अनुसंधान गोमाराम पुलिस उप अधीक्षक, वृताधिकारी आबूपर्वत द्वारा प्रारम्भ किया गया।

आरोपी घटना को अंजाम देने के पश्चात् फरार हो चुके थे, जिस पर मानवीय आसूचना, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज, मुखबीर तंत्र को सक्रिय कर अनुसंधान प्रारंभ कर अभियुक्तगणों के दोस्त एवं रिश्तेदारों के बारे में जानकारी एकत्रित की गई एवं थानाधिकारी आबूपर्वत दलपत सिंह पु.नि. मय टीम द्वारा रवाना होकरवांछित अभियुक्तों की तलाश पिण्डवाड़ा, नाणा, भन्दर, बेड़ा, भाटूंद, सेवाड़ी, सादड़ी पहुंच मुखबीर सूचना के आधार पर मुछाला महावीर (घाणेराव) रोड़ पर एक स्थान से आरोपी दीपक कुमार उर्फ कालिया पुत्र दिलवर जाति वाल्मिकी उम्र 25 वर्ष निवासी इन्द्रा कॉलोनी आबूपर्वत एवं पवन कुमार उर्फ शेरा पुत्र गणेश कुमार जाति हीरागर उम्र 23 वर्ष निवासी नवल नगर आबूपर्वत को, कस्बा सेवाड़ी से समीर पुत्र दिनेश जाति वाल्मिकी उम्र 22 वर्ष निवासी इन्द्रा कॉलोनी आबूपर्वत को एवं हेटमजी से टोल नाका आबूपर्वत के बीच से अभियुक्त हर्ष पुत्र विजय राणा जाति भील उम्र 21 वर्ष निवासी सेण्ट मेरी रोड़ आबूपर्वत को दस्तयाब किया। आज दिनांक 18.03.2026 को उक्त दस्तयाब शुदा 4 आरोपियों द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त प्रकरण की घटना को अंजाम देना स्वीकार करने से प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है। शेष अभियुक्तों की दस्तयाबी बाबत् पुलिस द्वारा लगातार संभावित स्थानों पर तलाश व दबिश जारी है जिनको शीघ्र ही

अभियुक्तों की दस्तयाबी करने वाली पुलिस टीमः-
1 दलपत सिंह राठौड़, पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी पुलिस थाना आबुपर्वत
2 सहीराम कानि नं 304 पुलिस थाना आबूपर्वत
3 चन्द्र सिंह कानि न. 169 पुलिस थाना आबुपर्वत ।
4 बाबू सिंह कानि नं 330 पुलिस थाना आबूपर्वत।

सीसीटीवी फुटेज प्राप्त करने वाली टीमः-
1 नारायण सिंह हैडकानि नं 703 वृत कार्यालय आबूपर्वत ।
2 कृष्ण कुमार कानि नं 442 वृत कार्यालय आबूपर्वत ।
3 चन्द्र सिंह कानि नं 169 पुलिस थाना आबूपर्वत ।
4 ओमाराम कानि नं 857 पुलिस थाना आबूपर्वत ।
5 चतराराम कानि नं 840 पुलिस थाना आबूपर्वत ।

अभियुक्तों के संभावित स्थानों पर दबीश देने वाली टीमः-
1 दलपत सिंह राठौड़, पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी पुलिस थाना आबुपर्वत
2  किशन लाल सउनि पुलिस थाना आबूपर्वत
3  राजाराम सउनि पुलिस थाना आबूपर्वत
4 आदर्श कानि नं 299 पुलिस थाना आबूपर्वत
5 चन्द्र सिंह कानि नं 169 पुलिस थाना आबूपर्वत
6 सही राम कानि नं 304 पुलिस थाना आबूपर्वत
7  बाबू सिंह कानि नं 330 पुलिस थाना आबूपर्वत
8 अनोप कुमार कानि नं 95 पुलिस थाना आबूपर्वत
9  ओमाराम कानि नं 857 पुलिस थाना आबूपर्वत

तकनीकी/साईबर टीमः-
1 अर्जुन सिंह सउनि वृत कार्यालय आबूपर्वत ।
2  भवानी सिंह हैडकानि नं 758 मय साईबर सेल टीम
3 कृष्ण कुमार कानि नं 442 वृत कार्यालय आबूपर्वत
4 सहीराम कानि नं 304 पुलिस थाना आबूपर्वत

गिरफ्तार अभियुक्तः-
01. दीपक कुमार उर्फ कालिया पुत्र दिलवर जाति वाल्मिकी उम्र 25 वर्ष निवासी इन्द्रा कॉलोनी आबूपर्वत
02. पवन कुमार उर्फ शेरा पुत्र गणेश कुमार जाति हीरागर उम्र 23 वर्ष निवासी नवल नगर आबूपर्वत
03. समीर पुत्र दिनेश जाति वाल्मिकी उम्र 22 वर्ष निवासी इन्द्रा कॉलोनी आबूपर्वत
04. हर्ष पुत्र विजय राणा जाति भील उम्र 21 वर्ष निवासी सेण्ट मेरी रोड़ आबूपर्वत

Previous Post

पिंडवाड़ा-04 किलो 190 ग्राम अवैध अफीम दूध व कार जब्त चार गिरफ्तार

Next Post

बेडा ग्राम में कष्टभुज हनुमान मंदिर पाटोत्सव पर भक्ति और उल्लास का माहौल, उमड़ा विशाल जनसैलाब

Next Post
बेडा ग्राम में कष्टभुज हनुमान मंदिर पाटोत्सव पर भक्ति और उल्लास का माहौल, उमड़ा विशाल जनसैलाब

बेडा ग्राम में कष्टभुज हनुमान मंदिर पाटोत्सव पर भक्ति और उल्लास का माहौल, उमड़ा विशाल जनसैलाब

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page