PALI SIROHI ONLINE
उदयपुर-घर में घुसकर जेवरात और 55 लाख रुपए चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके दो साथी पहले ही पकड़े जा चुके है।
तीनों ने चोरी के सामान को आपस में बांट लिया था। मामला उदयपुर के फलासिया थाना क्षेत्र का है।जंगल में छिपा था तीसरा चोर
थानाधिकारी सीताराम ने बताया कि चोरी कोल्यारी कस्बे में स्थित एक घर में 17 मई को हुई थी। मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी लक्ष्मण पुत्र थावरा झाड़ोल के ढुढकिया के जंगलों में छिपा है।
पुलिस ने जंगल में दबिश देकर आरोपी को दबोच लिया। इससे पहले प्रकाश और रमेश नाम के इसके साथियों को पकड़ा गया था।
कमरों और अलमारी का ताला तोड़कर चोरी की
थानाधिकारी ने बताया कि 18 मई 2026 को प्रार्थी शेरसिंह पुत्र भगवत सिंह राजपूत ने थाने में रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया था कि 17 मई को वह और उनकी पत्नी उदयपुर किसी काम से गए थे। बेटा-बहू घर में ही थे।
चोर मौका पाकर रात में पीछे के रास्ते से घर में घुसे। चोरों ने कमरों के ताले तोड़े, अलमारी का लॉकर तोड़ा और सोना-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। सुबह बेटा-बहू के जागने पर चोरी का पता चला।

