PALI SIROHI ONLINE
ADV गौपुत्र शौरभ जी श्रीमाली लुण्डावास ने किया आपतकालीन स्थिती मे 05 वी बार किया रक़्त दान
*गौसेवा के साथ-साथ रक्तदान सेवा में भी सदैव तत्पर है गौपुत्र सेना*
गौपुत्र सेना सोजत सिटी द्वारा गौसेवा के साथ-साथ मानव सेवा के कार्य भी निरंतर किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोजत राजकीय चिकित्सालय में एक जरूरतमंद भाई के लिए B- नेगटीव रक्त की 1 यूनिट की अत्यंत आवश्यकता होने की सूचना प्राप्त हुई।
*सूचना मिलते ही गौपुत्र सेना के व्हाट्सएप ग्रुप में रक्तदान हेतु संदेश प्रसारित किया गया। इस पर रक्तवीर जिला उपाध्यक्ष ADV गौपुत्र शौरभ जी श्रीमाली (लुण्डावास ) ने तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए ब्लड बैंक पहुंचकर 1 यूनिट रक्तदान किया तथा एक जरूरतमंद भाई के जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।*
गौपुत्र सेना सोजत सिटी रक्तवीर का हृदय से आभार एवं अभिनंदन व्यक्त करती है। आप हर बार सूचना मिलते ही रक्तदान के लिए तत्पर रहते हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय है।
गौपुत्र सेना का सदैव प्रयास रहता है कि जरूरतमंद मरीजों को समय पर निःशुल्क रक्त उपलब्ध हो सके तथा मानव सेवा का यह अभियान निरंतर चलता रहे।
*रक्तदान व्यवस्था में विशेष सहयोगी:*
• गौपुत्र दिनेश मेवाड़ा – प्रदेश प्रभारी
• गौपुत्र रवी मेवाड़ा – जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष
• कानाराम जी देवासी रुपावास
• नवरतन जी व्यास सोजत ब्लड बैंक का भी विशेष सहयोग एवं योगदान रहा।
*“रक्तदान महादान है – आपका एक यूनिट रक्त किसी के जीवन की नई उम्मीद बन सकता है।”*


