पिंडवाड़ा-04 किलो 190 ग्राम अवैध अफीम दूध व कार जब्त चार गिरफ्तार
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा अवैध मादक पदार्थों कि तस्करी के विरूद्व चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिरोही व भंवरलाल चौधरी, वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन में हुकम सिंह, उनि थाना प्रभारी पिण्डवाडा व डीएसटी टीम मय जाब्ता द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर मालेरा टोल नाका के पास कार्यवाही करते हुए एक्सयुवी 3एक्सओ कार नम्बर आरजे 06-सीजी-8347 से 04 किलो 190 ग्राम अवैध अफीम दूध बरामद कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
घटना विवरण- दिनांक 17.03.2025 कि सायं श्री हुकम सिंह उनि थाना प्रभारी पुलिस थाना पिण्डवाडा मय जाब्ता व डीएसटी टीम द्वारा मालेरा टोलनाका के पास हाईवे रोड पर लगातार नाकाबन्दी कर वाहन एक्सयुवी उएक्सओ कार नम्बर आरजे 06-सीजी-8347 से 04 किलो 190 ग्राम अवैध अफीम दूध मादक पदार्थ जब्त कर 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बरामद मादक प्रदार्थ की किमत करीब 20.95 लाख रूपये है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
01. मामराज पुत्र देवीलाल जाति धाकड उम्र 32 साल निवासी अथवा खुर्द पुलिस थाना सिंगोली जिला नीमच (मध्यप्रदेश),
02. अशोक कुमार पुत्र छीतरमल जाति धाकड उम्र 34 वर्ष निवासी अथवा खुर्द पुलिस थाना सिंगोली जिला नीमच (मध्यप्रदेश)
03. बंशीलाल पुत्र कालुराम जाति धाकड उम्र 45 वर्ष निवासी फुसरियां पुलिस थाना सिंगोली जिला नीमच (मध्यप्रदेश)
04. अशोक कुमार पुत्र मोहनलाल जाति धाकड उम्र 32 वर्ष निवासी फुसरियां पुलिस थाना सिंगोली जिला नीमच (मध्यप्रदेश)
पुलिस टीमः-
01. हुकुमसिंह उनि थानाप्रभारी पुलिस थाना पिण्डवाडा
02. कमलसिंह उनि, शिवपालसिंह सउनि मय डीएसटी टीम
03. हुकमसिंह उनि पुलिस थाना पिण्डवाडा
04. जीवाराम हैडकानि. नम्बर 827 पुलिस थाना पिण्डवाडा
05. तुलसाराम कानि 245 पुलिस थाना पिण्डवाडा
06. हरीराम कानि 199 पुलिस थाना पिण्डवाडा
07. भावेश कानि 481 पुलिस थाना पिण्डवाडा
08. प्रकाश कानि 557 पुलिस थाना पिण्डवाडा
09. ईश्वरलाल न 219 पुलिस थाना पिण्डवाडा
