PALI SIROHI ONLINE
जयपुर-कांग्रेस ने राज्यसभा की एक सीट पर अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। सांसद नीरज डांगी को लगातार दूसरी बार उम्मीदवार बनाया है। पाली जिले के बाली कांग्रेस नेता चामुंडेरी सरपंच जसवंत राज मेवाडा व जिला सचिव सुरेश कुमावत नाणा ने कहा कि मौजूदा संख्या बल के हिसाब से एक सीट पर पार्टी की जीत तय है।
राजस्थान की 3 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को वोटिंग होगी और उसी दिन नतीजे घोषित होंगे। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, बीजेपी सांसद राजेंद्र गहलोत और कांग्रेस सांसद नीरज डांगी का 21 जून को कार्यकाल पूरा हो रहा है, इस कारण तीन सीट खाली हो रही हैं।
मौजूदा संख्या बल के हिसाब से कांग्रेस को एक सीट मिल रही है। कांग्रेस के 67 विधायक हैं। एक सीट पर जीत के लिए 51 विधायक चाहिए। बीजेपी ने तीसरा उम्मीदवार उतारा तो कांग्रेसी खेमे में क्रॉस वोटिंग का खतरा हो सकता है।


