PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा घटना की गभीरता को देखते हुए शीघ्र अभियुक्तों की गिरफ्तारी के निर्देश देने पर किशोर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सिरोही व गोमाराम चौधरी वृताधिकारी वृत आबुपर्वत के निकटतम सुपरविजन में हरचन्द देवासी निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी आबूरोड शहर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 03. 06.2026 को दोपहर मे चांदमारी हाईवे पर बस व कार के मध्य हुई मामुली टक्कर पर बस कार में सवार बदमाशों द्वारा अपहरण करने पर लगातार पीछा कर तकनिकी मदद से बस चालक को अपहरणकर्ताओ के चुगंल से छुडाने में सफलता प्राप्त की व तीन बदमाशों को दस्तायाब किया गया।
घटना विवरणः- दिनांक 04.03.2026 को प्रार्थी ओम ने रिपोर्ट दी कि दिनांक 03.06.2026 को मेरे साथ खलासी नरेश मीणा था मैं बस न. DD01K9954 लेकर, आबूरोड से अहमदाबाद के लिये वापस जा रहा था, हमारे साथ एक अन्य बस न- DD01N 9954 भी थी उसका चालक राजु भाई व खलासी किशोर था दौनों बसो में हम दो दो जने थे। समय करीब 02.30 पी.एम. पर चांदमारी मस्जिद के पास हाईवे फोरलेन पर पहुँचे इतने में पिछे से एक सफेद कार न. GJ02CL 0879 को उसका चालक तेज गति व लापरवाही से चलाता हुआ आया ओर ओवरटेक करते हुये मेरी बस के आगे ड्राईवर साईड में टच हो गया जिससे बस के भी रगड लगी व कार के भी खाली साईड से आगे के फाटक के रगड लगी जिस पर कार चालक ने मेरी बस के आगे लाकर कार को खडी की व मेरी बस को रोकी ओर उसमे से पांच व्यक्ति चालक सहित नीचे उतरे ओर सभी ने मुझे बस की ड्राईवर सीट से खीचकर नीचे उतारा ओर डराया धमकाया और थापो मुक्को से मारपीट करने लगे ओर मेरे से रूपये पैसो की मांग की मैने नहीं दिये तो मुझे जबरदस्ती उठाकर कार में डालकर मेरा अपहरण कर बंधक बनाकर अमीरगढ पालनपुर होते हुये गांव कुम्भासन जिला बनासकाठा लेकर गये वहां मेरे जैब 3500 रुपये नकद लिए व मेरे फोन मे से गुगल पे से पांच हजार रुपये उनके खाते मे ट्रांसफर किये थे वगैरा रिपोर्ट पर धारा 115 (2),140 (3), 189(2),308 (2) 281 बीएनएस प्रकरण दर्ज अनुसधान शुरू किया गया।
पुलिस कार्यवाहीः- दिनांक 03.06.2026 को दोपहर करीब 3.00 बजे सुचना मिली कि बस न. DD01K9954 के चालक ओम का अपहरण हो गया है। जिस पर थानाधिकारी मय जाब्ता मोके पर पहुंच कर सदिग्धों का तकनिकी आधार पर पहचान किया जाकर पीछा किया जाकर अपहरणकर्तागुजरात कि तरफ जाने कि जानकारी मिलने पर पीछा करते हुए कुम्भासन गुजरात से वाहन जीजे 02 सीएल 0879 में बैठे व्यक्ति पुलिस की गाडी को देखकर उतर कर भागने लगे जिनका थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड शहर मय जाब्ता ने पीछा कर कुम्भासन पुलिस थाना गढ जिला बनासकाठा की सरहद से अपहरण के मात्र तीन घण्टे में अपहर्ता तीन आरोपी मय वाहन को दस्तयाब करने में सफलता हासिल की।
गिरफ्तार आरोपीः-
01. ठाकोर किरण पुत्र कडवाजी जाति ठाकोर उम्र 27 साल पेशा प्राईवेट जाब निवासी ठाकोर वास हनुमानपुरा पुलिस थाना ऐ डिवीजन पाटन जिला पाटन गुजरात
02. ठाकोर भरत भाई पुत्र उमेद जी जाति ठाकोर उम्र 29 साल पेशा खेती निवासी ठाकोर वास दुनावाडा पुलिस थाना हारिज जिला पाटन गुजरात
03. चौधरी जयेश पुत्र मेमा भाई जाति चौधरी उम्र 24 साल पेशा प्राईवेट जाब निवासी चौधरीवास नानकपुरा पुलिस थाना राधनपुर जिला पाटन गुजरात
पुलिस टीम :-
1 हरचन्द देवासी निपु थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोङ शहर
2 श्रवणसिह सउंनि पुलिस थाना आबूरोङ शहर
3 धरमाराम कानि न. 150 पुलिस थाना आबूरोड शहर
4 हिम्मताराम न. 165 पुलिस थाना आबूरोड शहर
5 भवानीसिहं सउनि प्रभारी डीसीआरबी मय टीम

