डॉ. चौधरी व डॉ कुमावत का PG में हुआ चयन, BCMO कार्यालय में हुआ स्वागत दी विदाई
PALI SIROHI ONLINE
बाली। उपखण्ड के काकराड़ी ग्राम स्थित राजकीय प्राथमिक चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. अजयपाल चौधरी व बेडा चिकित्सा अधिकारी डॉ योगेश कुमावत का पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) में चयन होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। डॉ. चौधरी को झालावाड़ मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिला है, जो उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
डॉ. अजयपाल चौधरी , डॉ योगेश कुमावत के PG में चयन होने पर ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेन्द्र बागोरिया एवं कार्मिकों द्वारा उन्हें माला व साफा पहनाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस दौरान उपस्थित सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गौरतलब है कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र काकराड़ी बेडा का यह चिकित्सालय आसपास के दो दर्जन से अधिक गांवों व ढाणियों के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र है। यहां डॉ. अजयपाल चौधरी, डॉ योगेश कुमावत द्वारा दी गई उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं की ग्रामीणों ने सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया।

