PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखण्ड के नाना ग्राम में पंचायत स्तरीय विशेष जनसुनवाई शिविर गाम पंचायत नाना में उपखण्ड अधिकारी दिनेश विष्नोई की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
इसमे एसटी मोर्चा नानां मंडल अध्यक्ष मदनलाल मेघवाल, तहसीलदार जितेंद सिंह चंपावत, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ हितेन्द्र बागोरिया, नायब तहसीलदार अचलाराम, थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा,अतिरिक्त विकास अधिकारी सुरेश जानी,नाना चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ राजेश कुमार, मधुसूदन दवे, पटवारी रोहित सिंह, नितेश नागदा, अभिषेक मेघवाल ग्राम विकास अधिकारी दिग्वेंद्र सिंह राठौड़ सहित 11 विभागों के सभी ब्लाक स्तरीय अधिकारी कार्मिक उपस्थित हुए
जनसुनवाई मे ग्रामीण लोगो की समस्या का समाधान कर तुरंत कार्यवाही की गई। कैम्प के दोरान राजस्व विभाग से संबंधित कई महत्वपूर्ण कार्य सम्पादित किए गए जिसमे की 15 सीमांकन, 5 आपसी सहमति बंटवारे, 2 सरकारी भूमि के आवंटन के प्रस्ताव, 20 नामान्तकरण व नाम कार्य पूर्ण किया गया। समाज कल्याण विभाग में पालनहार सत्यापन के 2 प्रकरण, चिकित्सा विभाग में टीकाकरण व आयुष्मान कार्ड शुद्धि का , पशु पालन विभाग के दवाई वितरण, विद्युत विभाग में 3 नवीन घरेलु कनेक्शन, जल विभाग द्वारा लीकेज की समस्या का निराकरण, सांख्यिकि विभाग द्वारा जन आधार संबंधित समस्या, कृषि विभाग द्वारा बीज वितरण, तारबंदी जैसे आम जनता से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य संपादित हुए, कैम्प मे आम ग्रामीणो को विशेष लाभ प्राप्त हुआ ।









