• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

रानी रेलवे स्टेशन पर 20 वर्ष बाद शुरू हुई कैंटीन सुविधा, यात्रियों में खुशी

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 4, 2026
in Local
0
रानी रेलवे स्टेशन पर 20 वर्ष बाद शुरू हुई कैंटीन सुविधा, यात्रियों में खुशी

PALI SIROHI ONLINE

रानी रेलवे स्टेशन पर 20 वर्ष बाद शुरू हुई कैंटीन सुविधा, यात्रियों में खुशी
नगराज वैष्णव
रानी रेलवे स्टेशन पर लंबे समय बाद यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर लगभग 20 वर्ष बाद कैंटीन (फूड प्लाजा) सुविधा का शुभारंभ किया गया। कैंटीन शुरू होने से यात्रियों को अब स्टेशन पर ही पीने का पानी, ठंडे पेय पदार्थ, आइसक्रीम, अमूल का ठंडा दूध, कुरकुरे सहित अन्य खाद्य सामग्री आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।
स्थानीय लोगों एवं यात्रियों ने इस सुविधा के शुरू होने पर खुशी जताते हुए इसे रेलवे की सराहनीय पहल बताया। लंबे समय से स्टेशन पर कैंटीन सुविधा नहीं होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।


इस अवसर पर सांसद P. P. Chaudhary, सांसद Madan Rathore, विधायक Kesaram Choudhary, भाजपा अध्यक्ष हरीश गेहलोत, भरत राठौड़, डालचंद चौहान, जयंतीलाल वैष्णव एवं पंकज सोनी , अशोक अरोडा , राजेन्द्र अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
जनप्रतिनिधियों ने मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) राजू भूतड़ा का विशेष धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने जनता की मांग को गंभीरता से लिया और स्टेशन पर कैंटीन सुविधा पुनः शुरू करवाई। विजय सिंह शेखावत, उम्मेद देवड़ा तथा क्षेत्र के पत्रकारों ने भी समय-समय पर इस मांग को प्रमुखता से उठाया था।
जानकारी के अनुसार यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे स्टेशन के दोनों प्लेटफॉर्मों पर कैंटीन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।

Previous Post

बाली विधायक पुष्पेंद्रसिंह राणावत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर जनहित के मुद्दों पर चर्चा की

Next Post

नाना ग्राम पंचायत में विशेष जनसुनवाई का हुआ आयोजन

Next Post

नाना ग्राम पंचायत में विशेष जनसुनवाई का हुआ आयोजन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page