• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ़ नगर में लो वोल्टेज से परेशान खेड़ावास के वार्डवासियों ने सौंपा ज्ञापन,कनिष्ठ अभियंता ने 7 दिन में सुधार का दिया आश्वासन

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 4, 2026
in Local
0
तखतगढ़ नगर में लो वोल्टेज से परेशान खेड़ावास के वार्डवासियों ने सौंपा ज्ञापन,कनिष्ठ अभियंता ने 7 दिन में सुधार का दिया आश्वासन

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

तखतगढ़ नगर में लो वोल्टेज से परेशान खेड़ावास के वार्डवासियों ने सौंपा ज्ञापन,कनिष्ठ अभियंता ने 7 दिन में सुधार का दिया आश्वासन,

तखतगढ 4 जून (खीमाराम मेवाडा) इन दिनो भीषण गर्मीॅ के दौर मे सुमेरपुर-तखतगढ़ क्षेत्र सहित ग्रामीण इलाकों में लगातार बनी बिजली समस्या और लो वोल्टेज से आमजन परेशान हैं। इसी क्रम में तखतगढ खेड़ावास के वार्ड संख्या 6 एवं 7 के निवासियों ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजू रावल एवं निवर्तमान पार्षद सुरेश कुमार सुथार के नेतृत्व में विद्युत विभाग चौराया स्थित कनिष्ठ अभियंता कार्यालय पहुंचे और कनिष्ठ अभियंता निकिता चौधरी को ज्ञापन सौंपकर बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र में लंबे समय से 170 से 180 वोल्ट तक ही बिजली आपूर्ति हो रही है, जिससे कूलर, पंखे, फ्रिज सहित अन्य विद्युत उपकरण सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पा रहे हैं।

साथ ही बार-बार ट्रिपिंग और ओवरलोड की समस्या से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासियों ने थ्री-फेज लाइन शुरू करने, लो वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान करने तथा ट्रांसफार्मर और विद्युत लाइनों की क्षमता बढ़ाने की मांग की।विद्युत विभाग की कनिष्ठ अभियंता निकिता चौधरी ने वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि आवश्यक विद्युत सामग्री उपलब्ध होते ही सात दिनों के भीतर समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजू रावल, अरविंद कुमार सुथार, प्रवीण कुमार रावल सहित कई वार्डवासी मौजूद रहे।

*

Previous Post

सांडेराव में गंदगी और जाम नालियों से ग्रामीण परेशान, जिम्मेदार मौन

Next Post

बाली पेंशनर उप शाखा के अध्यक्ष वरदा राम चौधरी के घर चोरी

Next Post

बाली पेंशनर उप शाखा के अध्यक्ष वरदा राम चौधरी के घर चोरी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page