PALI SIROHI ONLINE
पाली में एक साल के मासूम पर खेलते हुए गर्म तेल गिर गया। जिससे वह 20% झुलस गया। गुरुवार को इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। दरअसल, रसोई में गैस पर तेल गर्म करने के लिए रखा हुआ था। खेलते हुए मासूम रसोई में चला गया और ये हादसा हो गया।
सोजत के रहने वाले करण का एक साल का बेटा ऋषि बुधवार शाम को खेलते हुए रसोई में चला गया था। जहां गैस पर बर्तन में सब्जी बनाने के लिए तेल गर्म हो रहा था। जिसे मासूम ने हाथ लगा कर गिरा दिया। पूरा गर्म तेल उसके सीने पर आ गिरा। जिससे वह झुलस गया।
परिजन बुधवार शाम को सोजत हॉस्पिटल ले गए। इसके बाद गुरुवार सुबह उसे इलाज के लिए परिजन पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। घटना के समय मासूम की मां किसी काम से दूसरे कमरे में गई थी। इस दौरान ये हादसा हो गया।


