PALI SIROHI ONLINE
नगराज वैष्णव
खिमेल करंट लगने से लाइनमैन घायल, गुजरो की ढाणी की घटना,पाली रेफर
रानी, नगराज वैष्णव। निकटवर्ती खीमेल गुर्जरों की ढाणी में विद्युत कार्य के दौरान करंट लगने से पवन सेन गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन सेन आरडीएसएस योजना के तहत विद्युत लाइन पर कार्य कर रहे थे। बताया गया कि कार्य के लिए लाइन का शटडाउन लिया गया था, लेकिन इसी दौरान लाइन चालू हो जाने से उन्हें करंट लग गया।
ठेकेदार संदीप मेहला तथा घटना की सूचना महेन्द्र चौधरी ने दी। घायल पवन सेन को निजी एम्बुलेंस से तत्काल रानी राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।
अस्पताल में डॉ. अभिषेक कालानी, नर्सिंग स्टाफ नेहा यादव, मोहन सोनल, टिकचंद एवं नरेन्द्र सिंह ने उपचार में सहयोग किया। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आगे के उपचार के लिए पाली रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद क्षेत्र में विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है।
पाली रेफर
रानी, नगराज वैष्णव। निकटवर्ती खीमेल गुर्जरों की ढाणी में विद्युत कार्य के दौरान करंट लगने से पवन सेन गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन सेन आरडीएसएस योजना के तहत विद्युत लाइन पर कार्य कर रहे थे।
बताया गया कि कार्य के लिए लाइन का शटडाउन लिया गया था, लेकिन इसी दौरान लाइन चालू हो जाने से उन्हें करंट लग गया।