PALI SIROHI ONLINE
मेष;शुभ अंक 4, शुभ रंग बादामी नई योजनाओं में सफलता मिलेगी। बड़ों की अवमानना भारी पड़ सकती है। जिम्मेदारी निभाने में चूक संभव है। नए काम के प्रस्ताव मिलेंगे। आय में वृद्धि के प्रबल आसार हैं।
वृष शुभ अंक 5, शुभ रंग नीला युवाओं को मनचाहा काम मिलने के योग हैं। मित्रों के सहयोग से रुके काम बनेंगे, लेकिन सामूहिक कार्यों में आपसी सहमति बनाना कठिन रहेगा। दौड़धूप से समस्या का समाधान निकाल लेंगे।
मिथुन शुभ अंक 8, शुभ रंग गुलाबी : परिवारिक उत्सवों में शामिल होने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परेशानियां और खर्च बढ़ सकते हैं। आत्मविश्वास की कमी के कारण बड़े फैसले लेने से बचें और जिद में कोई निर्णय न लें।
कर्क;शुभ अंक 3, शुभ रंग जामुनी अचानक आई परेशानियां हैरान कर सकती हैं। बिजनेस में लाभ के नए अवसर मिलेंगे। टालमटोल की आदत से बचें, बाद में मुश्किल होगी। बुजुर्गों के स्वास्थ्य में सुधार से राहत मिल सकती है।
सिंह शुभ अंक 7, शुभ रंग सफेद फंसा हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। पुराने कामों में देरी होने से चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। सामाजिक कार्यों से मानसिक प्रसन्नता मिलेगी। यात्रा टालना बेहतर रहेगा।
कन्या शुभ अंक 6, शुभ रंग हरा : राजकीय काम अटकने से मानसिक तनाव हो सकता है। वैवाहिक चर्चाओं में सफलता के प्रबल योग हैं। कानूनी मामले आपसी बातचीत से हल किए जा सकते हैं। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहें।
तुला;शुभ अंक 2, शुभ रंग फिरोजी आपका व्यवहार लोगों का दिल जीतेगा। नए काम की शुरुआत और प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अच्छा है। काम की धीमी गति से परेशानी होगी। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे।
वृश्चिक शुभ अंक 1, शुभ रंग पीला: निजी संबंधों का तनाव दूर होगा। सरकारी क्षेत्र से लाभसंभव है। साझेदारी के कामों में टकराव हो सकता है। जरूरी कामों में रुकावट आ सकती है। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें।
धनु;शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी चल रही योजनाएं समय पर पूरी होंगी। प्रॉपर्टी खरीदने का मन बनेगा। कार्यस्थल पर समझौता करना पड़ सकता है। तरक्की चाहते हैं, तो दूसरों पर टीका-टिप्पणी करने से बचें। आस्था बढ़ेगी।
मकर;शुभ अंक 7, शुभ रंग लाल: पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। आपका अनुभव तरक्की दिलाएगा। अत्यधिक खर्च व कार्ययोजना में बदलाव से तनाव संभव है। झूठे वादे करने वालों से दूरी बनाए रखें, हानि हो सकती है।
कुंभ शुभ अंक 3, शुभ रंग भूरा : भाग्य का साथ मिलने से उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। सामाजिक कार्यों पर खर्च संभव है। जल्दबाजी में काम करने से बचें। पारिवारिक मामलों में लिए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। शांत रहें।
मीन;शुभ अंक 6, शुभ रंग स्लेटी : मित्रों से छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी हो सकती है। उच्चाधिकारियों के सहयोग से मानसिक चिंता दूर होगी। भावनात्मक संबंधों में निकटता आएगी। नई जिम्मेदारियां मिलने से व्यस्त रहेंगे।


