PALI SIROHI ONLINE
किशोर सिंह परमार को मिली प्रदेश युवा कार्यकारिणी में प्रदेश युवा सह सचिव की जिम्मेदारी।
आहोर/अमृत सिंह रावणा- राजपूत।
आहोर.अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान की प्रदेश युवा कार्यकारिणी में किशोर सिंह परमार (आहोर, जालोर) को प्रदेश युवा सह सचिव नियुक्त किए जाने पर उन्होंने संस्थान के शीर्ष नेतृत्व एवं समस्त समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया है।किशोर सिंह परमार ने कहा कि संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष रणजीतसिंह सोडाला, प्रदेश महामंत्री मूल सिंह गहलोत, युवा प्रदेश अध्यक्ष सुधीर सिंह चौहान, अनिल सिंह बड़गुर्जर सहित जालोर जिले के सभी वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारियों ने उन पर विश्वास जताते हुए प्रदेश युवा कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
इसके लिए वे सभी के प्रति कृतज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि यह पद उनके लिए केवल सम्मान का विषय नहीं, बल्कि समाज सेवा का एक महत्वपूर्ण दायित्व भी है। समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे तथा संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। किशोर सिंह परमार ने संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि वे युवा टीम को संगठित कर समाज के प्रत्येक व्यक्ति के उत्थान, एकता, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और स्वाभिमान को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। साथ ही समाज की गतिविधियों, उपलब्धियों और जनहित के कार्यों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने का प्रयास करेंगे। अंत में उन्होंने पुनः संस्थान के समस्त पदाधिकारियों, समाज के वरिष्ठजनों एवं युवा साथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके विश्वास पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया।

