PALI SIROHI ONLINE
स्वर्गीय श्री जालम सिंह महेचा की स्मृति में चतुर्थ रक्तदान शिविर जोधपुर रेंज आईजी सत्येन्द्र सिंह द्वारा पोस्टर विमोचन।
जोधपुर। मारवाड़ के गौरव राष्ट्रपति पदक से सम्मानित पुलिस उप अधीक्षक स्वर्गीय जालम सिंह जी महेचा की स्मृति में भारतीय सेवा पुलिसकर्मी, चिकित्सा कर्मी, थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए सालासर सेवा संस्थान के द्वारा चतुर्थ रक्तदान शिविर 7 जून रविवार को कायलाना स्थित सिद्धार्थ इंटरनेशनल होटल में आयोजित होगा। बाली एडिशनल एसपी चैन सिंह महेचा ने बताया कि रक्तदान शिविर कार्यकम का पोस्टर विमोचन जोधपुर रेंज आईजी सत्येन्द्र कुमार,पुलिस कमिश्नर शरत कविराज,ग्रामीण एसपी पी डी नित्या,पुलिस उपायुक्त शाहीन सी के कर कमलों द्वारा किया गया।
संस्थान के अध्यक्ष अरविन्द कछवाह ने कहा कि
मानवता की सेवा और थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए और भीषण गर्मी में रक्त कमी को देखते हुए जोधपुर के सभी रक्तदातों से अपील की। इस सेवा कार्य पुनीत कार्य में बढ़ चढ़कर भाग ले।


