PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही, किशोरसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व गोमाराम चौधरी उप अधीक्षक पुलिस वृत आबुपर्वत के निकटतम सुपरविजन में हरचन्द देवासी निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी आबुरोड शहर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा नकबजनी का पर्दाफाश कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
घटना विवरणः-दिनांक 08.04.2026 को प्राथिया पूजा कुमारी ने इस आशय से रिपोर्ट पेश कि की दिनांक 27.03.2026 को मैं मेरे गांव गई हुई थी दिनांक 01.04.2026 को मैं वापस आई तो मकान के दरवाजा का कुटा टूटा हुआ देखा तथा अन्दर जाकर देखा तो अलमारी व बक्से का सामान बिखरा हुआ था। गुल्लक भी नहीं मिला जिसमें करीबन 15,000 से 17,000 रूपये थे व अलमारी के पर्स से 13000/- व पायल चांदी की और नाक की नोज वीन भी नही थी किसी अज्ञात चोर द्वारा ये सब चीज़े मेरे घर से चुरा ले गए है। वगैरा रिपार्ट पर प्रकरण संख्या 124 दिनांक 08.04.2026 धारा 331 (4), 305ए बीएनएस मे दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
पुलिस कार्यवाहीः दौराने अनुसधान घटनास्थल के आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे व तकनीकी साक्ष्य के आधार एवं मुखबिरी आसूचना संकलन कर पुलिस टीम द्वारा कडी मेहनत, लगन व तकनिकी आधार पर आसूचना संकलित कर घटना कारित करने वाले आरोपियों को दस्तयाब कर बाद पुछताछ के दिनांक 31.03.2026 को रात्रि में पूजा कुमारी के धोबीघाट में स्थित किराये के मकान से ताला तोडकर रूपये व चांदी के आभुषण चुराकर ले जाने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी का मोबाईल व चांदी के आभुषण बरामद कर अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
1. भंवर राणा उर्फ अंका पुत्र हरिलाल भील उम्र 20 साल निवासी चांदमारी हाईवे के पास आबूरोड।
2. आशीष राणा पुत्र अशोक कुमार जाति भील उम्र 19 साल निवासी धोबीघाट चांदमारी आबूरोड।
पुलिस टीमः-
1. जगमालसिंह सउनि पुलिस थाना आबूरोङ शहर
2. निकेश सिंह कानि न. 918 पुलिस थाना आबूरोङ शहर (विशेष भुमिका)
3. सुभाष कानि न. 507 पुलिस थाना आबूरोड शहर
4. राजुराम कानि न. 712 पुलिस थाना आबूरोड शहर

