PALI SIROHI ONLINE
पाली जिले के बाली उपखंड के नाना विद्युत निगम के अंतर्गत ठंडी बेरी ग्राम में थ्री फेस से विद्युत सप्लाई 7 दिन से बंद होने से ठंडी बेरी ग्राम पंचायत क्षेत्र में पेयजल सप्लाई बाधित होने से आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में पेयजल संकट गहराया है
ठंडी बेरी सरपंच प्रशासक केसाराम गरासिया ने विद्युत निगम के कनिष्ठ अभियंता शुभम शर्मा से थ्री फेस की विद्युत लाइन सुचारु करने की मांग की जिससे कि पेयजल समस्या का समाधान हो पाए
कनिष्ठ अभियंता शुभम शर्मा ने बताया कि आमलिया ठंडी बेरी फीडर की थ्री फेस लाइन मैं कोई फाल्ट नहीं है परंतु सिरोही जिले के पिंडवाड़ा तहसील की विद्युत लाइन इसी थ्री फेस लाइन से जुड़ी हुई है सिरोही जिले की पिंडवाड़ा क्षेत्र स्थित विद्युत लाइन में फोल्ड होने के चलते ठंडी बेरी में थ्री फेस लाइन बाधित है। पिंडवाड़ा की लाइन से फाल्ट निकालने के लिए संबंधित जीएसएस को सूचना दी जाएगी।

