• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली- 6 दिन से लापता युवक का शव मिलाःपास में मिली बंदूक, घर से झगड़ा करके निकला था

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 18, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

सोजत-सोजत सर्किल के शिवपुरा थाना क्षेत्र के सुरायता गांव में मंगलवार को एक युवक का शव श्मशान के पास संदिग्ध हालत में मिला। शव के पास एक बंदूक, छरें और माचिस भी मिली। मृतक की पहचान सुरायता निवासी भैराराम बावरी (40) के रूप में हुई है।

एफएसएल टीम ने लिए सैंपल

सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयसिंह तंवर, सोजत सीईओ रतनाराम देवासी और शिवपुरा थाना अधिकारी भंवरलाल बिश्नोई मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एमओबी (मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट) और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी बुलाया गया।

जांच में जुटी पुलिस

घटनास्थल की जांच के बाद, पुलिस ने मृतक के शव का सोजत जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने फिलहाल मर्ग (संदिग्ध मृत्यु) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

6 दिन पहले घर से निकला था

शिवपुरा थाना अधिकारी भंवरलाल बिश्नोई ने बताया कि भैराराम छह दिन पहले घर में आपसी कहासुनी के बाद निकला था। जानकारी के अनुसार, युवक नशे का आदी था और उसके तीन बच्चे हैं। लापता होने के बाद भी परिवार की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आने पर मर्ग दर्ज कर जांच जारी रखी है। पुलिस हर एंगल से मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Previous Post

सरुपगंज-रिटायर्ड बिजली कर्मी की करंट से मौत, दो दिन बाद पता चला, पुलिस मौत के कारणों को खोजने में लगी

Next Post

रानी-LPG संकट, रानी में गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें, उपभोक्ता परेशान!

Next Post
रानी-LPG संकट, रानी में गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें, उपभोक्ता परेशान!

रानी-LPG संकट, रानी में गैस एजेंसियों पर लंबी कतारें, उपभोक्ता परेशान!

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page