PALI SIROHI ONLINE
बाली उपखंड के लुंदाड़ा के निकटवर्ती मालदर की ढाणी में क्षतिग्रस्त पोल के चलते विद्युत आपूर्ति बंद होने के साथ चार दिन से मालदर गांव में पानी की सप्लाई बंद होने से ग्रामीण व पशु पानी की किल्लत से परेशान नजर आए।
लालपुरा सरपंच प्रशासक प्रतिनिधि कपूरा राम मीणा ने बताया कि पानी सप्लाई वाले डीपी पोल कई सालों से क्षतिग्रस्त है परंतु विद्युत निगम 3 दिन पूर्व आयेअंधड का बहाना बनाकर टालमटोल करते रहे हैं और इसके चलते लुंदाड़ा के निकट मालदर के ग्राम में लोग पानी व पशु भी प्यास के चलते तड़प रहे हैं पशुओं को बचाने के लिए किसानों ने बैलगाड़ियों व अन्य साधनों से पानी मंगवा कर उनकी जिंदगी बचाने का प्रयास कर रहे हैं
लालपुरा सरपंच प्रशासक प्रतिनिधि कपूराराम मीणा ने बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत को इस गंभीर समस्या से अवगत करवाया वही बाली विधायक ने इस समस्या को गंभीरता से लेकर विद्युत निगम के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए विद्युत निगम के अधिकारियों से मालदर में विद्युत सप्लाई बाधित होने का स्पष्टीकरण मांगा है
नाना विद्युत निगम के सहायक अभियंता शुभम शर्मा ने बताया कि विद्युत पोल पूर्व से ही जर्जर है परंतु तीन दिन पूर्व अंधड़ तूफान के चलते शॉर्ट सर्किट होने के चलते पोल व उसकी सर्किट बदलना आवश्यक है बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने भी इस समस्या को हल करने को लेकर विद्युत निगम को निर्देशित किया कनिष्ठ अभियंता शुभम शर्मा ने बताया कि बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत के निर्देशन में कल सुबह ठेकेदार की टीम आते ही पोल बदल कर विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी


