PALI SIROHI ONLINE
आंधी तूफान से कटी बिजली तीन दिन से धनी गांव में बिजली नही ग्रामीण हुए परेशान
बाली-बाली फालना के निकटवर्ती गांव धनी में पिछले शुक्रवार से बिजली कटी हुई है गांव के कैलाश गर्ग ने बताया कि शुक्रवार रात को आई आंधी तूफान से रात को बिजली गई तब से लोग गर्मी से बेहाल और शनिवार को पूरे दिन बिजली नही आई और रात फिर से आंधी तूफान आया जिससे लोगो के घरों पर पानी की टंकीया टूट कर सड़को पर आ गई काफी नुकसान हुआ है और दो दिन से लोगो को पानी की भी समस्या भी हो रही है बिजली विभाग से अनुरोध हैं जल्द से जल्द बिजली सुचारू रूप हैं सप्लाई शुरू करे जिससे गांव के लोगों को इस तेज गर्मी से पानी राहत मिले

