सरूपगंज-फसल की आड़ में बोये हुए हरे गांजे के पेड़ बरामद,पुलिस की बड़ी कार्यवाही
PALI SIROHI ONLINE
सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व भंवरलाल चौधरी वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन में ओमप्रकाश नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज मय टीम द्वारा आज दिनांक 28.05.2026 को मुखबीर की ईत्तलानुसार सरहद फुलाबाईखेडा में लक्ष्मणसिंह पुत्र भगसिंह जाति राजपुत निवासी फुलाबाईखेडा के कृषि कुंए पर खेत की तलाशी ली गई तो रजका बाजरी की फसल के बीच हुए अवैध हरे गांजे के पौधे बोये हुए पाये जाने पर कुल 45 हरे गांजे के पौधे, कुल वजन 3.100 किलोग्राम बरामद किये गये। बरामद हरे गांजे के पौधों के संबंध में अग्रिम अनुसंधान जारी हैं।
पुलिस टीमः-
1. ओमप्रकाश नि.पु. थानाधिकारी, पुलिस थाना सरूपगंज।
2. बाबुलाल कानि. पुलिस थाना सरूपगंज।
3. तेजाराम कानि. पुलिस थाना सरूपगंज।
4. पुखराजसिंह कानि. पुलिस थाना सरूपगंज।
5. गोपीलाल कानि. पुलिस थाना सरूपगंज।
6. अंकित कुमार कानि. पुलिस थाना सरूपगंज।
7. राजेन्द्र कुमार कानि. पुलिस थाना सरूपगंज।
४. सुष्मिता महिला कानि. पुलिस थाना सरूपगंज।
9. राजुसिंह कानि. पुलिस थाना सरूपगंज।

