• May 29, 2026

नादाना चामुंडा माता मंदिर पर लगा 25 फीट ऊंचा विशाल त्रिशूल,श्रद्धालुओं के लिए बना आकर्षण का केन्द्र

PALI SIROHI ONLINE

नादाना चामुंडा माता मंदिर पर लगा 25 फीट ऊंचा विशाल त्रिशूल,श्रद्धालुओं के लिए बना आकर्षण का केन्द्र
नगराज वैष्णव
रानी / निकटवर्ती गांव नादाना में स्थित प्रसिद्ध पहाड़ों पर चामुंडा माता के मंदिर परिसर में 25 फीट का विशाल त्रिशूल स्थापित किया गया है. इसका वजन करीबन 4.5 क्विंटल है इसे यहां स्थापित करने के लिए विशेष क्रेन की मदद ली गई. त्रिशूल के दोनों तरफ मां की आकर्षक आकृतियां बनी हुई हैं ये त्रिशूल पहाड़ी पर लगाया गया है जिससे यह दूर से काफी ज्यादा आकर्षक नजर आ रहा है भामाशाह जिम्मी कंवर राव दलपत सिंह नादाना और हिम्मत सिंह राव रूपसिंह रावमादरा के सहयोग इस विशालकाय त्रिशूल बनाया।

नादाना में चामुंडा माता का मंदिर है इस मंदिर के प्रति सैकड़ों लोगों की श्रद्धा जुड़ी हुई है पास के रोड से गुजरने वाले हर व्यक्ति यहां पर सिर झुका कर यहां से निकलते हैं माता के कई चमत्कार यहां पर देखे गए हैं माना जाता है कि माता के यहां पर जो भी भक्त सच्चे मन से प्रार्थना लेकर आता है उसकी मनोकामना माता अवश्य पूरी करती है

You cannot copy content of this page