दूसरे घायल की भी मौतः तीन दिन पहले दो बाइकों की साकरणा के पास हुई थी भिड़ंत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
PALI SIROHI ONLINE
जालोर-जालोर के सांकरणा गांव के पास तीन दिन पहले हुई 2 बाइकों की भिड़ंत में गुरुवार की रात को दूसरे घायल की भी मौत हो गई। गंभीर हालत में घायल रणवीर को उदयपुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
इससे पहले हादसे में उत्तर प्रदेश निवासी ओमवीर की भी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। हादसे में 3 लोग घायल हुए थे।दोनों बाइकों की भिड़ंत में चार लोग हुए थे घायल
पुलिस के अनुसार, जालोर के लालपोल निवासी रणजीत पुत्र गणपत लाल हीरागर और उसकी मां शांति देवी बाइक पर जालोर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने की तरफ से उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी ओमवीर (24) पुत्र पवन कुमार मोती और गुजरात के जूनागढ़ निवासी अमित (18) पुत्र हिमसर परमार आ रहे थे।
इसी दौरान सांकरणा के पास दोनों की बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक पर सवार चार लोग गंभीर घायल हो गए थे।हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रणजीत और ओमवीर को रेफर कर दिया, जहां इलाज के जाते समय ओमवीर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं जालोर के लालपोल निवासी रणजीत पुत्र गणपत लाल की उदयपुर में गुरुवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसका शुक्रवार को जालोर में अंतिम संस्कार किया गया।

