गौतम ऋषि मन्दिर ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष उमाराम मीणा का निधन, बिलर गाव में होगा अंतिम संस्कार
PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
मीणा समाज के वरिष्ठ समाजसेवी उमाराम मीणा का निधन, समाज में शोक की लहर
पिंडवाड़ा क्षेत्र के गौतम ऋषि मीणा समाज ट्रस्ट मंडल के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी उमाराम मीणा के निधन से मीणा समाज में शोक की लहर फैल गई। उनके देवलोक होने की सूचना मिलते ही समाज के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवकों एवं ग्रामीणों ने गहरा दुःख व्यक्त किया।
उमाराम मीणा ने गौतम ऋषि मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रहते हुए समाजहित में कई कार्य किए तथा सामाजिक एकता और धार्मिक गतिविधियों को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके निधन को समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।
गौतम ऋषि मंदिर ट्रस्ट के वर्तमान अध्यक्ष रतनलाल मीणा आमलिया, लालपुरा सरपंच प्रतिनिधि कपूराराम मीणा, लुन्दारा सरपंच जवाराराम मीणा दानाराम मीणा चामुंडेरी, भन्दर के पूर्व सरपंच दिनेश मीणा, जिला परिषद सदस्य जयंतीलाल मीणा बेड़ा, हीराराम मीणा मालनु, हरजीराम मीणा कोठार, खुमाराम मीणा सिवेरा, कपूरलाल मालनु सहित मीणा समाज के कई जनप्रतिनिधियों और समाजसेवकों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
जानकारी के अनुसार गौतम ऋषि मंदिर ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष उमाराम मीणा की अंतिम यात्रा आज शाम उनके पिंडवाड़ा तहसील के बिलर गांव स्थित निवास स्थान से निकाली जाएगी, जिसमें समाज के बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

