• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

पाली-इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर रेप-ब्लैकमेल, लड़की ने किया सुसाइड: फंदे पर लटका मिला शव

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 29, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली में इंस्टाग्राम पर लड़की से दोस्ती कर रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी की धमकियों और ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर लड़की ने सुसाइड कर लिया। मां-बड़ी बहन घर लौटी तो कमरे में शव फंदे पर लटका मिला।

बड़ी बहन की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में मोबाइल चैट, सोशल मीडिया रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल सबूतों की भी जांच कर रही है।

आरोपी ने दोस्ती कर किया ब्लैकमेल

पुलिस को दी रिपोर्ट में मृतका के परिजनों ने बताया – आरोपी अरमान खान ने इंस्टाग्राम पर किशोरी से दोस्ती की थी।

धीरे-धीरे उसने बहला-फुसलाकर मोबाइल नंबर और फोटो ले लिए। इसके बाद आरोपी फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा।

शारीरिक संबंध बनाने का दबाव

FIR में आरोप है कि आरोपी लड़की पर लगातार अकेले मिलने का दबाव बनाता था। उसकी इच्छा के विरुद्ध कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए गए। विरोध करने पर आरोपी सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल करने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता था।

बदनामी के डर से परिवार से छिपाई बात

बदनामी के डर से किशोरी और उसकी बड़ी बहन ने बात परिवार के लोगों से छिपाकर रखी। बुधवार (27 मई) शाम किशोरी बिना बताए घर से निकली थी। रात में लौटने पर वह काफी डरी-सहमी और तनाव में दिखाई दी। बड़ी बहन के पूछने पर उसने बताया कि आरोपी ने उसे फिर जबरन बुलाया और धमका रहा है। इस पर बहन ने हौसला देते हुए शिकायत करने की बात कही।

कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

अगले दिन 28 मई को किशोरी की मां और बड़ी बहन काम पर गई थी। कुछ देर बाद दूसरी बहन घर पहुंची तो उसने किशोरी को कमरे में फंदे पर लटका देखा। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Previous Post

पाली-पत्नी के पेट-हाथ में चाकू घोंपकर पति भागाः घायल महिला का उपचार जारी

Next Post

पैनल अधिवक्ता के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 जून अंतिम तिथि, जिले में 49 पदों पर होगा चयन

Next Post

पैनल अधिवक्ता के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 जून अंतिम तिथि, जिले में 49 पदों पर होगा चयन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page