पढे आज शुक्रवार का आपका राशिफ़ल
PALI SIROHI ONLINE
मेष-शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझने के आसार हैं। परिश्रम का लाभ मिलेगा। आत्मविश्वास से बढ़ें। विवाद से बचें, योजनाएं अटक सकती हैं। मेहमानों के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।
वृष शुभ अंक 2, शुभ रंग गुलाबी : बाधाएं दूर होंगी। अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे। संपत्ति बढ़ने के मजबूत योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग बेहतर सफलता पा सकते हैं। नए लोगों से जुड़ना फायदेमंद रहेगा। मित्र मिलेंगे।
मिथुन शुभ अंक 4, शुभ रंग भूरा आकर कोई निर्णय न लें। जिद्दी रवैया नुकसान करा सकता है। नए सौदे भारी मुनाफा देंगे। दोस्तों की बात मानने से लाभ होगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
कर्क शुभ अंक 6, शुभ रंग बादामी भरोसा रखें, राह आसान होगी। लगातार कोशिशों से कठिन काम भी पूरे होंगे। भाग्य भरोसे रहे तो अच्छे अवसर गंवा देंगे। नई योजनाओं पर काम शुरू करना बेहद लाभदायक रहेगा। विनम्र रहें।
सिंह शुभ अंक 5, शुभ रंग भूरा : उलझे मामले सुलझेंगे। अटका धन मिलने के आसार हैं। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। मधुर व्यवहार से सबका दिल जीतेंगे। वैभव के सामान पर बड़े खर्च की संभावना बनेगी।
कन्या शुभ अंक 6, शुभ रंग जामुनी: धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। न चाहते हुए भी दूसरों की मदद करनी पड़ सकती है। व्यापारिक योजनाएं शुरू हो सकती हैं। दिखावे के चक्कर में कर्ज से बचें। पुरानी परेशानियां दूर होंगी।
तुला शुभ अंक 8, शुभ रंग पीला कार्यक्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन की संभावना बनेगी। पारिवारिक खर्च बढ़ेंगे। आयात-निर्यात के कारोबार में बड़ा लाभ होगा। व्यापारिक यात्रा के प्रबल योग हैं। सोच-समझकर पूंजी निवेश करें।
वृश्चिक शुभ अंक 2, शुभ रंग गुलाबी : कारोबार के विस्तार की संभावना है। पुराने झगड़े सुलझेंगे, राहत मिलेगी। व्यापार-राजनीति में प्रतिस्पर्धा से परेशानी हो सकती है। खुद पर भरोसा रखें, कामयाबी कदम चूमेगी।
धनु शुभ अंक 7, शुभ रंग बादामी ले-देकर काम करवाने के चक्कर में नुकसान हो सकता है। आपके रूखे व्यवहार से सहयोगी नाराज होंगे। पारिवारिक झगड़े सुलझेंगे। दांपत्य जीवन मधुर होगा। भाग्योदय के मजबूत योग हैं।
मकर शुभ अंक 3, शुभ रंग आसमानी : अटके काम आसानी से बनेंगे। परीक्षा परिणामों की चिंता रहेगी। आलस्य और तनाव बना रहेगा। रूखा व्यवहार मित्रों को अखर सकता है। धार्मिक यात्रा सुखद रहेगी। नए संपर्क बनेंगे।
कुंभ शुभ अंक 5, शुभ रंग काला : सरकारी कार्यों की बाधा दूर होगी। पसंदीदा काम मिलने से खुशी होगी। विवादों से पारिवारिक कलह हो सकती है। वैभव के सामान और प्रॉपर्टी पर बड़ा खर्च होगा। शांति और धैर्य से काम लें।
मीन शुभ अंक १, शुभ रंग स्लेटी : मित्रों से कहासुनी से मन दुखी रहेगा। साझेदारी टूटने का मलाल हो सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से समस्या सुलझेगी। पारिवारिक यात्रा लाभदायक रहेगी। भाग्य का साथ रहेगा।
