• May 28, 2026

बीजापुर निवास पर विधायक ने की जनसुनवाई, पेयजल सप्लाई में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों पर कार्यवाही के दिए निर्देश

PALI SIROHI ONLINE

बीजापुर ग्राम स्तिथ अपने निवास पर बाली विधायक पूर्व मंत्री पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने लगाया जनता दरबार, विभिन्न गाव ढाणियों से समस्याओं को लेकर पहुचे ग्रामीण, जहा विधायक राणावतं ने की सुनवाई

भीषण गर्मी के मौषम में सर्वाधिक समस्या पानी सप्लाई को लेकर आई पानी सप्लाई सुचारू नही होने पर विधायक ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सबंधित अधिकारियों को प्रत्येक गांव ढाणियों में पानी सप्लाई सुचारू रखने और लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए

विधायक ने बजट घोषणा के अलावा क्षेत्र में स्वीकृत अन्य कार्यो को बारिश के मौषम से पूर्व पूरा करवाने के कार्य एजेसियों ठेकेदारों को गुणवत्ता पूर्वक पूरा करने के लिए पाबंद करने के निर्देश दिए।

इस दौरान भीमाना सहकारी समिति अध्यक्ष नेकाराम गरासिया,लालपुरा सरपंच प्रसासक कपूराराम मीणा, लुंदारा प्रसासक ज्वारा राम मीना, लुंदारा समाज सेवी नाहर सिंह, झनक भान सिंह राठौड़ चामुंडेरी,काकराडी प्रसासक राजाराम गरासिया, बेरडी प्रसासक भगवती लाल गरासिया, कुमतिया प्रसासक कुसाराम गरासिया,कानाराम देवासी नाना, कोयलवाव प्रसासक तोलाराम, उपला भीमाना उप सरपंच रामाराम, गोरिया पूर्व सरपंच मिठाराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page