• March 17, 2026

सिरोही-जिला प्रशासन व जिला पुलिस द्वारा जिला कारागृह की संयुक्त सघन तलाशी ली

PALI SIROHI ONLINE

जगे सिंह देवड़ा/खीमाराम मेवाडा

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही ने बताया कि आज दिनांक 17.03.2026 को  अल्पा चौधरी जिला कलक्टर सिरोही के नेतृत्व में जिला प्रशासन व जिला पुलिस द्वारा जिला कारागृह सिरोही में निरूद्ध बंदियों की संयुक्त रूप से सघन तलाशी ली गई। जिला कारागृह की आकस्मिक सघन तलाशी ली जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लेकर सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये।

इस दौरान जिला कलक्टर सिरोही व जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही के साथ किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही,  हरिसिंह देवल उपखण्ड अधिकारी सिरोही,  मुकेश चौधरी वृताधिकारी वृत सिरोही, विकास सोलंकी उप अधीक्षक कारागृह सिरोही, कैलाशदान नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली सिरोही, घनश्याम सिंह नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना सिरोही सदर सहित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

You cannot copy content of this page