• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सरुपगंज-एनडीपीएस में वांछित थाना स्तर का टॉप-10 अभियुक्त गिरफ्तार

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 17, 2026
in Local
0
सरुपगंज-एनडीपीएस में वांछित थाना स्तर का टॉप-10 अभियुक्त गिरफ्तार

PALI SIROHI ONLINE

जगे सिंह देवड़ा/खीमाराम मेवाडा

सिरोही- पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़, जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही द्वारा मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त वांछित मुल्जिमानों को गिरफ्तार करने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए किशोरसिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही व  भंवरलाल चौधरी वृताधिकारी वृत पिण्डवाडा के निकट सुपरविजन में  ओमप्रकाश नि.पु. थानाधिकारी पुलिस थाना स्वरूपगंज मय टीम द्वारा अपराध संख्या 240 दिनांक 16.06.2024 धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट पुलिस थाना पिण्डवाडा में डोडा पोस्त मंगवाने वाला अभियुक्त राजीव कुमार विश्नोई काफी समय से फरार चल रहा था। टीम द्वारा अथक प्रयास करने बावजुद भी मुलजिम दस्तयाब नहीं हो रहा था। टीम द्वारा अथक प्रयास किये जाकर तकनीकी स्त्रोत के आधार पर मुलजिम के संभावित स्थानो पर दबिश देकर मुलजिम राजीव कुमार पुत्र सागरराम जाति विश्नोई उम्र 35 साल निवासी बाबलो की ढाणी सागासनी पुलिस थाना लुणी जिला जोधपुर को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की। जिससे बाद पुछताछ प्रकरण में गिरफ्तार किया गया। जिससे अनुसंधान किया जा रहा है।

घटना विवरणः-दिनांक 16.06.2024 को  जगदीशसिंह उ.नि. मय जाब्ता पुलिस थाना पिण्डवाडा द्वारा मालेरा तिराया फोरलाईन हाईवे 27 पर दौराने नाकांबदी उदयपर की तरफ से एक सफेद कलर की हुण्डई एलेन्तरा कार नम्बर आरजे-14-क्युसी-5500 तेजगति से आती हुई दिखाई दी। जिसे रोकने का ईशारा किया तो कार चालक ने कार नहीं रोककर भगाने लगा जिस पर संदेह होने पर सरकारी गाडी से पिछा कर कोजरा के पास उक्त वाहन को रूकवाया। उक्त वाहन में एक व्यक्ति चालक सीट पर बैठा हुआ पाया गया। वाहन की तलाशी ली गई तो वाहन में दस प्लास्टिक कट्टो में अवैध डोडा पोस्त कुल 98 किलोग्राम भरा हुआ पाया गया। जिस पर मुलजिम रामदयाल को मौके से गिरफ्तार कर अवैध मादक पदार्थ को बरामद कर कार को जब्त किया गया था। एनडीपीएस एक्ट की धाराओ में प्रकरण दर्ज किया जाकर अनुसंधान थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज द्वारा किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तः राजीव कुमार पुत्र सागरराम जाति विश्नोई उम्र 35 साल निवासी बाबलो की ढाणी सागासनी पुलिस थाना लुणी जिला जोधपुर।

पुलिस टीमः-
1. ओमप्रकाश निपु. थानाधिकारी, पुलिस थाना सरूपगंज।
2. मुकेश कुमार हैड कानि. 680, पुलिस थाना सरूपगंज।
3. विजयसिंह कानि. 72, पुलिस थाना सरूपगंज।
4. गोपीलाल कानि. 365, पुलिस थाना सरूपगंज।
5. 5. दिनेश कुमार कानि. 124. पुलिस थाना सरूपगंज।
6.तेजाराम कानि. 464, पुलिस थाना सरूपगंज।

Previous Post

आबुरोड- मोटरसाईकिल चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाईकिल बरामद

Next Post

सिरोही-जिला प्रशासन व जिला पुलिस द्वारा जिला कारागृह की संयुक्त सघन तलाशी ली

Next Post
सिरोही-जिला प्रशासन व जिला पुलिस द्वारा जिला कारागृह की संयुक्त सघन तलाशी ली

सिरोही-जिला प्रशासन व जिला पुलिस द्वारा जिला कारागृह की संयुक्त सघन तलाशी ली

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page