• May 27, 2026

बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावतं नीपल व जीवन खुर्द के दौरे पर रहे, सामुदायिक भवन का उद्वघाटन किया

PALI SIROHI ONLINE

बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने किया निपल जीवन खुर्द गांव का दौरा
बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत निपल जीवन खुर्द गांव के दौरे पर रहे। दौरे के दौरान विधायक राणावत ने निपल ग्राम में देवासियों के वास में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक का भव्य स्वागत कर अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। विधायक राणावत ने ग्रामीणों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा भी की।

इसके बाद विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत काना राम सीरवी के सुपुत्र की शोक सभा एवं जीवन खुर्द निवासी मांधु सिंह चारण के यहां आयोजित शोक सभा में भी शामिल हुए। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना देते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

You cannot copy content of this page