• May 27, 2026

खुडाला फालना की प्रमुख समस्याओं को लेकर प्रभारी मंत्री और स्वायत शासन मंत्री को दिया ज्ञापन

PALI SIROHI ONLINE

*नगर पालिका खुडाला फालना की प्रमुख समस्याओं को लेकर प्रभारी मंत्री और स्वायत शासन मंत्री को दिया ज्ञापन*  फालना  नगर पालिका  खुडाला   फालना  क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिद्धावत ने भारतीय जनता पार्टी जिला प्रशिक्षण वर्ग में आए पाली जिला प्रभारी मंत्री और स्वायत शासन मंत्री जाबर सिंह खर्रा को ज्ञापन देकर नगर पालिका खुडाला फालना को डी ग्रेड से अपग्रेड कर ग्रेड सी में करने की मांग की एवं नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न कच्चे नालों के सेफ्टी वाल  और नगर पालिका क्षेत्र में जो छोटे छोटे पुलिया बने हुए हैं उनको बड़ा करने हेतु बजट की मांग करते हुए खुडाला में बने तालाब के सौंदर्य करण हेतु 2 करोड़ बजट की अतिरिक्त आवश्यक मांग पाली जिला प्रभारी मंत्री और स्वायत शासन मंत्री जाबर सिंह खर्रा के सामने रखी ज्ञापन देते वक्त मंडल अध्यक्ष के साथ में मंडल महामंत्री रुपाराम चौधरी भी साथ रहे इस दौरान मंत्री ने प्रभावी आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और कहा कि मैं जयपुर जाकर संबंधित अधिकारियों को अवगत करवा के आपकी समस्याओं को हल जरूर करवाएंगे

You cannot copy content of this page