दो बाइकों की भिड़ंत, एक युवक गंभीर घायलःहायर सेंटर रेफर किया, रेवदर कांडला हाइवे पर हादसा
PALI SIROHI ONLINE
रेवदर, सिरोही-रेवदर कस्बे में कांडला हाइवे पर मंगलवार को पीएनबी बैंक के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को रेवदर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, घायल युवक वांती गांव का निवासी बताया जा रहा है। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई है। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हादसे की सूचना मिलने पर रेवदर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई

