बेडा बेरडी मार्ग पर एम्बुलेंस 108 में गूंजी किलकारी, महिला ने बच्ची को दिया जन्म
PALI SIROHI ONLINE
एम्बुलेंस 108 में गूंजी किलकारी, महिला ने बच्ची को दिया जन्म
बाली उपखंड के बेड़ा और बेरड़ी ग्राम के बीच एक गर्भवती महिला ने एम्बुलेंस 108 में ही बच्ची को जन्म दिया। जानकारी के अनुसार बेरड़ी के सोकड़ा निवासी महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन एंबुलेंस 108 की सहायता से राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेड़ा लेकर जा रहे थे।
इसी दौरान रास्ते में बेरड़ी रोड पर एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव हुआ और महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद एंबुलेंस कर्मियों ने जच्चा-बच्चा की देखभाल करते हुए उन्हें बेड़ा अस्पताल पहुंचाया।
चिकित्सालय में मां और नवजात बच्ची के स्वास्थ्य की जांच की गई, जहां दोनों स्वस्थ बताए गए। परिजनों ने एंबुलेंस स्टाफ और चिकित्सा कर्मियों का आभार व्यक्त किया।

