• May 25, 2026

देसूरी पंचायत समिति में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने की जनसुनवाई

PALI SIROHI ONLINE

पाली जिले के बाली उपखंड के देसूरी पंचायत समिति में बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने की जनसुनवाई,जनसुनवाई के दौरान उप प्रधान,विभिन्न सरपंच व विकास अधिकारी भोपाल सिंह जोधा व विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

जनसुनवाई के दौरान बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने बजट घोषणा के दौरान राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा स्वीकृत नए व पुराने कार्य जिसमें पुलिया रोड,स्कूल दीवार,कमरा सहित अन्य विकास के कार्यों तत्परता से गाइडलाइन के अनुसार गुणवत्ता पूर्वक करने के निर्देश दिए

बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने इस दौरान बिजली पेयजल की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए विधायक राणावत ने कहा कि गर्मी के मौसम में आमजन को पानी की सप्लाई की बेहद जरूरत है इसलिए पानी के साथ विद्युत सप्लाई भी सुचारू बनाई रखें

You cannot copy content of this page