• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

साँचोर-ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रदेश प्रतिनिधि बने बिजलाराम देवासीः निर्विरोध चुने गए

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
May 25, 2026
in Local
0
साँचोर-ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रदेश प्रतिनिधि बने बिजलाराम देवासीः निर्विरोध चुने गए

PALI SIROHI ONLINE

सांचौर-सांचौर में राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की 18वीं प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को संपन्न हुए। इस चुनाव प्रक्रिया में प्रदेशभर से संघ पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संघ के जालोर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि जालोर जिले से मनोनीत बिजलाराम देवासी को निर्विरोध प्रदेश प्रतिनिधि चुना गया है।

विश्नोई ने बताया कि देवासी लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने पूर्व में सांचौर ब्लॉक अध्यक्ष, मंत्री और जिला कार्यकारिणी में संगठन मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। संगठन के विभिन्न आंदोलनों और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।संघ पदाधिकारियों के अनुसार, संगठन में उनके लंबे अनुभव, सक्रिय कार्यशैली और कर्मचारियों के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें निर्विरोध चुना गया। प्रदेश प्रतिनिधि चुने जाने पर देवासी ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि वे ग्राम विकास अधिकारियों की समस्याओं के समाधान तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

उन्होंने कर्मचारियों की एकजुटता को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताया।

Previous Post

तालाब में मिला शवः पुलिस बोली-बॉडी ज्यादा पुरानी नहीं, हत्या या सुसाइड दोनों एंगल से कर रहे जांच

Next Post

भीनमाल-रावणा राजपूत समाज का 16वां वार्षिक महोत्सवः भामाशाहों को किया सम्मानित, शिक्षा में सहयोग देने का संदेश

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page