पाली फैक्ट्री में लगी भीषण आगः फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू, नुकसान का आकलन कर रही टीम
PALI SIROHI ONLINE
पाली-पाली शहर के इंडस्ट्रीयल एरिया में मंगलवार को एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इसके कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार- शहर के इंडस्ट्रियल एरिया में आईटीआई रोड स्थित गोगड़ फेब्रिक्स फैक्टी के फर्नाटक हिस्से में मंगलवार को आग लग गई।
सूचना पर फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
हालांकि आग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मौजूद लोग एकबारगी दहशत में आ गए। इस बीच फैक्ट्री के मजदूरों में भी आग बुझाने में मदद की। आग से हुए नुकसान का फिलहाल आकलन किया जा रहा है।
आग बुझाने में अग्निशमन अधिकारी रामलाल गहलोत, पारस गहलोत, कमल किशोर, राहुल, योगेंद्र, रेखा, लक्ष्मी, सारिका, सुमेर, महेंद्र, ढलाराम, दिनेश, प्रमोद, भारत शामिल रहे।
