• May 24, 2026

फालना-इंद्रजीत सिंह राजुरोहित के मामले का खुलाशे की माग को लेकर दिया गया धरना समाप्त, बनी सहमती, विधायक की मौजूदगी में संघर्ष समिती ने दिया ज्ञापन

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा?पिंटू अग्रवाल

बाली उपखण्ड के फालना खुडाला गांव निवासी व्यापारी इंद्जीत सिंह  राजपुरोहित के लापता होने के 11 दिन बाद उसका शव क्षत विक्षत  स्थिति में सांडेराव के निकट मिला था शव, शव मिलने के बाद परिवार व समाज बंधुओ ने इंद्रजीत सिंह राजपुरोहित की मौत के मामले में खुलासे की मांग को लेकर राजस्थान प्रदेश राजपुरोहित महासभा व सर्व समाज ने खुलासे की मांग को लेकर फालना में आज धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के बाद बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत की मौजूदगी में प्रदर्शनकारीर्यों व प्रशासन के बीच सहमति बन गई। जिसमें एम्स के डॉक्टर द्वारा शव का दोबारा पोस्टमार्टम करवाने व मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग भी शामिल है।

प्रदर्शन के दौरान राजस्थान प्रदेश राजपुरोहित महासभा के अध्यक्ष जब्बर सिंह राजपुरोहित, बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, चुन्नीलाल चाड़वास, हीर सिंह मादा, प्रकाश सिंह पावा, मुकेश सिंह सोनाना, अमर सिंह नाडोल, हीर सिंह बोया, सरपंच संघ अध्यक्ष जगदीश चौधरी, दिनेश सरगरा, बिल्लू भाई, रामकिशोर गोयल, नारायण सिंह सेसली, शैतान सिंह वरकाना, मूल सिंह श्री सेला, करण सिंह फालना गांव, थान सिंह डोली, सुरेंद्र सिंह, यशपाल सिंह राजपुरोहित,महावीर सिंह, मनोहर सिंह सहित बड़ी संख्या में विभिन्न समाज बंधु समाज के जनप्रतिनिधि सर्व समाज के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

शाम को धरना स्थल पर उपखंड अधिकारी दिनेश बिश्नोई,बाली अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चैन सिंह महेचा, थाना अधिकारी विक्रम सिंह भी पहुंचे जहां बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत व संघर्ष समिति के विभिन्न सदस्यों ने प्रशासन से चर्चा की। इसके बाद अधिकारियों को धरना स्थल पर संघर्ष समिति के सदस्यों ने ज्ञापन दिया वह प्रशासन ने मामले का खुलासा करने का आश्वासन देने के बाद धरना समाप्त किया गया।

गौरतलब है कि धरने के दौरान किसी तरह की कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई शांतिपूर्ण तरीके से धरना समाप्त हुआ इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।

फ़ाइल फ़ोटो इंद्रजीत सिंह राजपुरोहित

You cannot copy content of this page